Hardoi Road Accident News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के हरदोई (Hardoi) में शुक्रवार को दो अलग-अलग हादसो में दो महिला समेत 6 लोगों की मौत हो गई. पहली सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन लोगों की जान गई. जबकि दूसरे हादसे में जान गंवाने वाली दो महिला समेत तीन लोग शामिल हैं. घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. 

दो महिला समेत तीन की मौतअपर पुलिस अधीक्षक (ASP) दुर्गेश सिंह ने बताया कि पहला हादसा बेनीगंज थाना क्षेत्र के बरगदिया बॉर्डर के पास प्रतापपुर नैमिष रोड पर हुआ, जहां एक तेज रफ्तार वाहन ने मोटरसाइकिल सवारों को टक्कर मार दी. उन्‍होंने बताया कि इस हादसे में सीतापुर जिला निवासी मोटरसाइकिल चालक सूरज (23) की मौत गयी. वहीं, मोटरसाइकिल पर बैठीं उनकी दो रिश्तेदार निर्मला (23) एवं एक अन्य महिला की भी मौत हो गयी. हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया. एएसपी ने बताया कि अभी तक टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चला है.

तीन बाइक सवारों ने तोड़ा दमदूसरा हादसा, लोनार थाना क्षेत्र के बाजपुर नकटोरा गांव के पास हुआ, जहां रोडवेज बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत हो गयी. पुलिस के अनुसार, यहां बाजपुर नकटोरा निवासी बब्बन (25), लोनार कस्बे का मोनू (22) तथा ऋतिक (20) मोटरसाइकिल से जा रहे थे. जैसे ही यह लोग सड़क पर आए हरदोई से फर्रुखाबाद की तरफ जाने वाली रोडवेज बस ने इनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों घायल हो गए.

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस तीनों युवकों को सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र ले गई, जहां पर डॉक्टर ने तीनों युवकों को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने रोडवेज बस को अपने में कब्जे में ले लिया जबकि चालक फरार है.

प्रतापगढ़ में दो सगे भाइयों की मौतप्रतापगढ़ जिले में भी एक सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए. पुलिस के मुताबिक, जिले के थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के अचलपुर जेल रोड पुलिया के निकट एक अनियंत्रित इनोवा कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसपर सवार दो भाइयों की मौत हो गयी. पुलिस ने बताया कि इनोवा कार को कब्जे में लिया गया है हालांकि आरोपी अभी फरार है.

ये भी पढे़ं: Ram Mandir Inauguration: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सीएम योगी को दिया आमंत्रण, प्राण-प्रतिष्ठा में होंगे शामिल