Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई में भारतीय किसान यूनियन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आवास की मांग को लेकर विकास भवन के मुख्य गेट पर उग्र प्रदर्शन किया. गेट के मुख्य द्वार को जंजीर से बंद कर देने के मामले में 8 किसान नेताओं समेत 50 से 60 अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है. इस मामले में कई किसान नेताओं को जेल भेजा गया है.

हरदोई के कलेक्ट्रेट परिसर में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के पदाधिकारियों ने अपनी समस्याओं को लेकर मासिक पंचायत की और उसके बाद विभिन्न समस्याओं को लेकर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर समस्याओं से निजात दिलाने की मांग करते हुए भारतीय लोक शक्ति के जिलाध्यक्ष लल्ला भाई के नेतृत्व में आवासों की मांग को लेकर किसान नेता सीडीओ कार्यालय पहुंच गए. विकास भवन के मुख्य गेट पर उग्र प्रदर्शन किया गया और गेट के मुख्य द्वार को जंजीर से बंद कर दिया गया. 

सीओ सिटी ने दी ये जानकारी

सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ भी नोकझोंक हुई. भारी संख्या में पहुंची पुलिस किसान नेताओं को बस से लेकर पुलिस लाइन पहुंची और किसान नेताओं को वहां पर नजरबंद किया गया था. सीओ सिटी ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें-

UP Election 2022: लंबे अरसे बाद प्रियंका के साथ अमेठी पहुंचेंगे राहुल गांधी, जानें- क्या है कांग्रेस का प्लान

Ghaziabad News: क्रिसमस से आसान हो जाएगा गाजियाबाद से दिल्ली जाने वालों का सफर, मिलेगी दो तरह से राहत