उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में पति ने पत्नी की नाक की सोने की कील बेच दी. पत्नी के विरोध करने पर पति ने महिला को तमंचे से गोली मार दी. गोली महिला के बाए पैर मे लग गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है.

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला मल्लावां थाना क्षेत्र में कस्बे मोहल्ला पुरानी चौकी का है. अफरोज जहां पत्नी रहीश अंसारी ने बताया कि उसका पति शराब पीने का आदी है. बुधवार को घर मे रखी उसकी नाक की कील को बेंच दिया. शाम को पति जब घर वापस आए तो महिला को कील बेचने की जानकारी हुई. जिसपर महिला ने विरोध करते हुए नाराजगी व्यक्त की.

परिजनों ने महिला को अस्पताल में कराया भर्ती

महिला ने बताया कि इसी से नाराज होकर पति ने घर पर मौजूद तमंचे से उसको गोली मार दी. गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. इसके बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया. गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन और पड़ोसी मौके पर पहुंच गए. पड़ोसियों ने महिला को सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां से मेडिकल कालेज हरदोई रेफर किया. 

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

वहीं इस मामले में सीओ रवि प्रकाश सिंह का कहना है कि संबंधित आरोपी को हिरासत में लिया गया है. साथ ही घटना में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया गया है. इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में घटी इस घटना ने एक बार फिर पति पत्नी के पवित्र रिश्ते पर सवाल खड़े कर दिये हैं. यहां एक पति ने मामूली विवाद अपनी पत्नी को गोली मारकर जान लेने की कोशिश की.

ये भी पढ़ें: रामभद्राचार्य पर नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का विवादित बयान, कहा- जिसकी आंखें नहीं, उनके कितने पाप...