हापुड़: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में थाना सिंभावली पुलिस ने चेकिंग के दौरान पशुओं को जहरीला पदार्थ खिलाकर करीब 200 पशुओं (कीमत करीब 1 करोड़) की हत्या कर अवशेष की तस्करी करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह के 14 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. सिंभावली थाना पुलिस को इस गिरोह के सदस्यों के पास से दो गाड़ी, 4 किलो जहरीला पाउडर, 9 पशुओं की खाल और पशु काटने के उपकरण बरामद हुए हैं.
पुलिस को मिली कामयाबी हापुड़ पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन के आदेश पर अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सिंभावली थाना पुलिस को चेकिंग के दौरान उस समय सफलता प्राप्त हुई, जब नहर पुल के पास से सिंभावली थाना पुलिस ने पशुओं को जहरीला पदार्थ खिलाकर खाल की तस्करी करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह के 14 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया.
पशुओं को खिला देते थे जहर ये गिरोह ग्रामीण क्षेत्रों के घरों के बाहर बंधे हुए पशुओं को आटे में जहरीला पदार्थ खिला देते थे, जिससे पशुओं की मौत हो जाती थी. जिसके बाद पशु मालिक सोचते थे कि उनके पशुओं की मौत बीमारी के चलते हुई है. उसके बाद गिरोह के सदस्य पशुओं की खाल निकालकर बेच देते थे और बचे अवशेषों को अपने साथी शेखर के माध्यम से मछलियों के भोजन के लिए प्रयोग करते थे.
खंगाला जा रहा है आपराधित इतिहास फिलहाल, पुलिस ने गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है.
ये भी पढ़ें: