उत्तर प्रदेश के लखनऊ में सोमवार को हुए अग्निकांड के बाद अब पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया है. इसी के तहत अब हापुड़ में प्रशासन और दमकल टीम ने कई कोचिंग सेंटरों पर छापामार कार्रवाई की. जिससे कोचिंग संचालकों में हडकंप मच गया.

Continues below advertisement

टीम को लाइब्रेरी और कंप्यूटर सेंटर में सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं मिले, जिसके बाद टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सेंटर को सील कर दिया है. जांच के दौरान  संस्थान के पास न तो फायर विभाग की एनओसी मिली और न ही अग्नि सुरक्षा के तय मानक. मुख्य अग्निशमन अधिकारी अजय शर्मा की मौजूदगी में इस पूरे सेंटर को सील कर दिया गया.

Continues below advertisement

                                                                                                                                                                                                                                                                                  

छात्रों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं

सीएफओ  अजय शर्मा  का साफ कहना है कि छात्रों की सुरक्षा से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा. लखनऊ की दुखद घटना को देखते हुए जनपद हापुड़ में भी एक वृहद अभियान चलाया जा रहा है. जिसके तहत जितने भी कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरियां हैं, जहां पर अग्नि सुरक्षा के मानक पूरे नहीं हैं, उन्हें चेक करके उनके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है. 

यह भी पढ़ें: 'मोहन यादव को बदनाम करने की साजिश...', अखिलेश यादव का दावा- BJP तीन मुख्यमंत्री बदलना चाहती है

यह दूसरा कोचिंग सेंटर है जिसपर सीलिंग की कार्रवाई की गई है. इससे पहले भी जांच की जाती रही है और उन्हें नोटिस व निर्देश दिए जाते रहे हैं. यह अभियान लगातार जारी रहेगा और जब तक सुरक्षा के मानक पूरे नहीं होंगे, इन्हें चलने नहीं दिया जाएगा. इसके साथ ही अस्पतालों और होटलों के खिलाफ भी हमारी कार्रवाई और सीलिंग का अभियान जारी रहेगा. 

लखनऊ में 15 छात्रों की हुई थी मौत 

यहां बता दें कि लखनऊ में हुए अग्निकांड में 15 छात्रों की मौत हुई थी, जबकि 9 से ज्यादा घायल हुए थे. इस मामले की जांच के लिए सीएम योगी ने SIT का गठन किया है. जोकि सात दिन में अपनी रिपोर्ट देगी. इस घटना के बाद अवैध बिल्डिंग और बिना मानकों की चल रही ऐसी कोचिंग पर सवाल उठ गए हैं. इसी के तहत ही प्रदेश भर में अलग-अलग शहरों में अभियान चलाया गया और कई जगह सीलिंग की कार्रवाई की गई है.

यह भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की रिपोर्ट SIT ने गृह सचिव को सौंपी, ट्रस्ट के लोगों पर भी संदेह