एक्सप्लोरर

ज्ञानवापी मस्जिद विवाद: वजूखाने के ASI सर्वेक्षण की मांग, इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज होगी अहम सुनवाई

ज्ञानवापी मस्जिद की इंतजामिया कमेटी की तरफ से सीनियर एडवोकेट सैयद फरमान अब्बास नकवी दलीलें पेश कर रहे हैं, जबकि हिंदू पक्ष की तरफ से सौरभ तिवारी बहस करेंगे.

Gyanvapi Masjid: वाराणसी के विवादित ज्ञानवापी परिसर में स्थित वजूखाने का आर्कियोलॉजिकल सर्वे आफ इंडिया से वैज्ञानिक सर्वेक्षण कराए जाने की मांग से जुड़े मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में सोमवार को सुनवाई होगी. सुनवाई जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल की सिंगल बेंच में दोपहर दो बजे के बाद होगी. सोमवार को सुनवाई में याचिकाकर्ता राखी सिंह की तरफ से अदालत में रीज्वाइंडर यानी जवाबी हलफनामा दाखिल किया जाएगा. इस मामले में ज्ञानवापी मस्जिद की इंतजामिया कमेटी पिछले महीने ही अपना जवाब दाखिल कर चुकी है. 

मस्जिद कमेटी की तरफ से कहा गया था कि सुप्रीम कोर्ट ने वजूखाना परिसर को पूरी तरह संरक्षित रखने का आदेश दिया है. ऐसे में उस जगह पर कोई सर्वेक्षण नहीं किया जा सकता है. इस बारे में वाराणसी की जिला अदालत का फैसला पूरी तरह सही है और राखी सिंह की अर्जी को खारिज कर दिया जाना चाहिए. ज्ञानवापी मस्जिद की इंतजामिया कमेटी की तरफ से सीनियर एडवोकेट सैयद फरमान अब्बास नकवी दलीलें पेश कर रहे हैं, जबकि हिंदू पक्ष की तरफ से सौरभ तिवारी बहस करेंगे.

UP Politics: बच्चा बेचने की घटना प्रियंका गांधी का दावा- 'सरकारी तंत्र भी हिस्सेदार रहा, मानवता को शर्मसार'

वजूखाने का ASI सर्वे कराने की मांग
श्रृंगार गौरी केस की मुख्य वादिनी राखी सिंह की तरफ से हाईकोर्ट में यह पुनरीक्षण यानी रिवीजन अर्जी दाखिल की गई है. इस अर्जी के जरिए ज्ञानवापी परिसर के बाकी हिस्से की तरह वजूखाने का भी वैज्ञानिक सर्वेक्षण आर्कियोलॉजिकल सर्वे आफ इंडिया से कराए जाने की मांग की गई है. कहा गया है कि सर्वे एजेंसी वजूखाने में मिले कथित शिवलिंग को बिना नुकसान पहुंचाए सर्वेक्षण कर सकती है. सर्वेक्षण की रिपोर्ट वाराणसी की जिला अदालत में चल रहे श्रृंगार गौरी केस के निपटारे में बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकती है. वजूखाने के हिस्से से भी हिंदुओं के कई प्रतीक चिन्ह मिल सकते हैं. 

मई 2022 में एडवोकेट कमीशन के दौरान कथित शिवलिंग मिलने के बाद वजूखाने को सील कर दिया गया था. वाराणसी के सिविल जज सीनियर डिवीजन के आदेश पर वजूखाने को सील किया गया था. सुप्रीम कोर्ट ने भी कथित शिवलिंग को संरक्षित रखने का आदेश दिया है. आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया पिछले साल वजू खाने को छोड़कर ज्ञानवापी परिसर के पूरे हिस्से का सर्वेक्षण कर चुका है. सर्वेक्षण में हिंदुओं के कई प्रतीकचिन्ह मिलने के दावे किए जा रहे हैं.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में शूटिंग के लिए आए थे नाना पाटेकर, सादगी ने जीत लिया था दिल
वाराणसी में शूटिंग के लिए आए थे नाना पाटेकर, सादगी ने जीत लिया था दिल
कांशीराम की पुण्यतिथि पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, बताया- गरीबों का 'मसीहा'
कांशीराम की पुण्यतिथि पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, बताया- गरीबों का 'मसीहा'
इटावा: छात्र के सिर पर तबला बजाते टीचर ने बनाई रील, BSA ने किया सस्पेंड
इटावा: छात्र के सिर पर तबला बजाते टीचर ने बनाई रील, BSA ने किया सस्पेंड
'बुरी तरह हारेंगे, तब अयोध्या दर्शन करने जाएंगे अखिलेश', यूपी चुनाव से पहले निरहुआ का तंज
'बुरी तरह हारेंगे, तब अयोध्या दर्शन करने जाएंगे अखिलेश', यूपी चुनाव से पहले निरहुआ का तंज

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
विराट और रोहित की कौन सी स्किल चुराना चाहते हो? अभिषेक शर्मा का जवाब दिल जीत लेगा
विराट-रोहित की कौन सी स्किल चुराना चाहते हो? अभिषेक का जवाब दिल जीत लेगा
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर भाजपा निकली आगे, पहले रुझान में कांग्रेस-टीएमसी पीछे
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर भाजपा निकली आगे, पहले रुझान में कांग्रेस-टीएमसी पीछे
Nagaon Bypoll Result 2026 LIVE: नगांव लोकसभा उप-चुनाव में किसकी होगी जीत? थोड़ी देर में पहला रुझान
LIVE: नगांव लोकसभा उप-चुनाव में किसकी होगी जीत? थोड़ी देर में पहला रुझान
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
दीपक बालियान को देर रात पुलिस ने उठाया, CJP बोली- 'क्या हम इमरजेंसी...'
दीपक बालियान को देर रात पुलिस ने उठाया, CJP बोली- 'क्या हम इमरजेंसी...'
कांशीराम की पुण्यतिथि पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, बताया- गरीबों का 'मसीहा'
कांशीराम की पुण्यतिथि पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, बताया- गरीबों का 'मसीहा'
Embed widget