बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने खुलासा किया है कि वह अपनी साइकिल पर कहां जाना चाहते हैं। बिग बी ने एक नए वीडियो इंस्टाग्राम के साथ-साथ ट्विटर पर भी साझा किया है, इसमें एक आदमी पानी में साइकिल पर सवार होकर जा रहा है और प्रतिबिंब में बादल दिखाई दे रहे हैं। पृष्ठभूमि में कुछ पहाड़ भी देखे जा सकते हैं।
उन्होंने इस वीडियो को कैप्शन दिया, "मैं वहां जाना चाहता हूं . मेरी साइकिल पर।" काम को लेकर बात करें तो बिग बी वर्तमान में 12 जून को ओटीटी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर 'गुलाबो सिताबो' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।अंदाजा लगाइए, बिग बी अपनी साइकिल पर कहां जाना चाहते हैं!
एजेंसी | 19 May 2020 09:29 PM (IST)
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने खुलासा किया है कि वह अपनी साइकिल पर कहां जाना चाहते हैं!
