UP News: ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) के जेवर थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है. हिस्ट्रीशीटर (History Sheeter) की गोली मारकर हत्या करने वाले इनामी बदमाश विकास (Vikas) को पुलिस मुठभेड़ (Police Encounter) में गोली लगी है. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बदमाश के पास से पुलिस ने बाइक,तमंचा और कारतूस बरामद किया है. 

ऐसे पुलिस के हत्थे चढ़ा शार्पशूटर विकास

जेवर पुलिस ने विकास के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, 2 जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया है. इसके अलावा एक मोटरसाइकिल और फिरौती के रूप में लिए गए 23 हजार रुपये भी जब्त किए हैं. 1 मई को गौतमबुद्ध नगर में तहरीर दी गई थी. मारे गए शख्स नागेश उर्फ बिलोरी (36) के भाई ने तहरीर दी थी. उसने अपनी शिकायत में कहा था कि जेवर के नीमका के रहने वाले चमन ने उसकी हत्या करवा दी थी. इस संबंध में एडीसीपी विशाल पांडेय ने बताया कि कस्बा जहांगीरपुर से चांचली रोड स्थित नहर पुल पर मुठभेड़ के दौरान विकास को गिरफ्तार किया गया है. 

Basti: जमीन कब्जाने के लिए BJP के पूर्व MLA रवि सोनकर के गुर्गों ने धमकाया, पीड़ित ने जिलाधिकारी से मांगी सुरक्षा

पुरानी रंजिश में करवाई थी हत्या

पुलिस ने बताया कि विकास के दूसरे साथी सोमेश उर्फ सीटू, प्रवीन, दिलीप, प्रीत और विजय को जेवर पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. जिनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है और वे जेल में हैं. आरोपी विकास के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने बताया कि वह पेशेवर बदमाश है जो रुपये लेकर किसी की भी हत्या कर देता है और वह शार्पशूटर है. विशाल पांडेय ने बताया कि चमन की नागेश के साथ पुरानी रंजिश थी. चमन ने नागेश की हत्या के लिए विकास के साथ 15 लाख रुपये का लेनदेन किया था. विकास ने इस समझौते के तहत अपने साथियों संग मिलकर नागेश की हत्या कर दी थी.

ये भी पढ़ें -

Unnao: 'खास' एजेंसी से सिलेंडर भरवाने के लिए शिक्षकों पर बनाया दबाव, खंड शिक्षा अधिकारी का वेतन अटका