Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) थाना बीटा-2 पुलिस ने कारों का शीशा तोड़कर लैपटॉप (Laptop) और कीमती सामान चोरी करने वाले दो बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है. शातिर बदमाश दिल्ली-एनसीआर में गाड़ियों से शीशा तोड़कर लैपटॉप, मोबाइल और क़ीमती सामान चोरी क्या करते थे. वहीं, बदमाशों का गैंग बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया करते थे जिनके पास से लगभग दो दर्जन बाइक बरामद (Bike Recovered) की गई है.  अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) अशोक कुमार सिंह ने बताया कि थाना बीटा-2 पुलिस ने बदमाशों की तलाश में चेकिंग कर रही थी, तभी बाइक पर सवार होकर कुछ बदमाश आते हुए दिखाई दिए. उन्होंने बताया कि पुलिस ने बदमाशों को रुकने का इशारा किया, उन्होंने बताया कि  पुलिस ने भी गोली चलाई. अपर उपायुक्त ने बताया कि पुलिस द्वारा चलाई गई गोली एक बदमाश  मिथुन उर्फ मृत्युंजय कुमार पुत्र कामेश्वर निवासी ओमीक्रान सेक्टर थाना दादरी जनपद गौतम बुद्ध नगर के पैर में लगी है. उन्होंने बताया कि इसका एक साथ ही विशाल उर्फ मोनू पुत्र श्री लाल मौके से भाग गया था. पुलिस ने पीछा करके उसे पकड़ लिया है.

फर्जी नंबर प्लेट वाली बाइक की गई है बरामदगउन्होंने बताया कि घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. पुलिस ने कारों का शीशा तोड़कर चोरी किए गए दो लैपटॉप, दो देसी तमंचा, कारतूस और घटना में इस्तेमाल की जाने वाली वाली फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल को बरामद किया है. उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि ये शातिर बदमाश हैं जो गाड़ियों के शीशा तोड़कर लैपटॉप और वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं. इन बदमाशों ने एनसीआर में दर्जनों वारदात करने की बात कबूल की है. उन्होंने बताया कि इनके अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है. शातिर बदमाशों ने मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे. साथ ही बदमाशों के पास से लगभग दो दर्जन से भी ज्यादा मोटरसाइकिल बरामद की गई है. दिल्ली-एनसीआर में गाड़ियों के शीशे तोड़कर कीमती सामान मोबाइल, लैपटॉप चोरी और उसके साथ-साथ बाइक भी चोरी किया करते थे.

ये भी पढ़ें -

Etawah: सहकारिता चुनाव में कौन पड़ेगा भारी, शिवपाल यादव के सामने बीजेपी कितनी बड़ी चुनौती?