ग्रेटरनोएडाकेसिरसागांवसेएकदर्दनाकऔरचौंकानेवालामामलासामनेआयाहै. यहांकथिततौरपरदहेजकीमांगपूरीहोनेपरएकविवाहिताकोबेरहमीसेमारकरआगकेहवालेकरदियागया. मृतकाकीपहचाननिक्कीकेरूपमेंहुईहै, जिसकीशादीदिसंबर 2016 मेंविपिनसेहुईथी.

परिजनोंकाआरोपहैकिनिक्कीकेससुरालवालेलगातार 35 लाखरुपयेकी मांग कर रहे थे. शादी में स्कॉर्पियो गाड़ी और काफी सामान देने के बाद भी उन लोगों का लालच खत्म नहीं हुआ था. मृतका की बहन कंचन ने बहन की मौत से जुड़ी कहानी बताई है. उसके मुताबिक 21 अगस्त को निक्की के पति विपिन और उसके परिवार वालों ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की.

इसके बाद निक्की को ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग के हवाले कर दिया गया. पड़ोसियों की मदद से उसे पहले फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, फिर वहां से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया. लेकिन, रास्ते में ही निक्की ने दम तोड़ दिया.

पापा ने मम्मी को लाइटर से जलाकर मारा

इस पूरे मामले में सबसे दिल दहला देने वाला पहलू तब सामने आया जब निक्की के छोटे बेटे का एक वीडियोसोशल मीडिया पर अपलोड किया गया है, जिसमें वह साफ कहता है, “पापा ने मम्मी को लाइटर से जलाकर मारा.” यह वीडियोसोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है.

शादी के बाद से ही ससुराल में लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था- परिजन

निक्की की बहन कंचन ने बताया कि उनकी और निक्की दोनों की शादी एक ही परिवार में हुई थी. कंचन की शादी रोहित से और निक्की की शादी विपिन से हुई थी. परिजनों का कहना है कि दोनों बहनों को शादी के बाद से ही ससुराल में लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था. कई बार पंचायत के जरिए समझौते की कोशिश की गई, लेकिन ससुरालवाले नहीं माने.

मृतका की बहन की तहरीर मुकदमा दर्ज

पुलिस ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई की है. कासना थाने में मृतका की बहन की तहरीर पर पति विपिन, जेठ रोहित, सास दया, और ससुर सतवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने किया अंतिम संस्कार

ग्रेटर नोएडा के एडीसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि महिला की मौत की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया. पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार किया. फिलहाल आरोपी पति विपिन को हिरासत में ले लिया गया है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं. जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.