एक्सप्लोरर

तंत्र-मंत्र के चक्‍कर में बलि चढ़ाने के लिए महिला ने किया मासूम का अपहरण, पुलिस की तत्परता ने बचाई जान

Gorakhpur News: बच्‍चे का अपहरण करने वाली महिला को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. महिला ने पूछताछ में बताया कि वो तंत्र-मंत्र के चक्‍कर में उसका अपरहण करके ले जा रही थी.

Crime News Gorakhpur: यूपी के गोरखपुर (Gorakhpur) में एक बार फिर तंत्र-मंत्र के चक्‍कर में एक मासूम का भोर में 2 बजे के करीब अपहरण कर लिया गया. इस बार अपरहण करने वाली महिला और थानाक्षेत्र भी अलग रहा. लेकिन, सोखइती में इस बार बच्‍चे की बलि नहीं चढ़ाई जा सकी. पुलिस (UP Police) ने तत्‍परता दिखाते हुए बच्‍चे की लाकेशन ट्रेस कर ली और आरोपी महिला को गिरफ्तार (Arrest) कर घटना का खुलासा कर दिया. इसके पहले भी पिपराइच थानाक्षेत्र के मटिहनिया सोमानी के रहने वाले पांच साल के बच्‍चे का तंत्र-मंत्र के लिए अपहरण करने के बाद हत्‍या कर दी गई थी.

गोरखपुर के चौरीचौरा थानाक्षेत्र के शिवपुर बिंद टोलिया के रहने वाले बृजेश निषाद के 6 साल के पुत्र प्रतीक का अपहरण कर लिया गया. परिजनों ने जब देखा कि बच्‍चा घर पर नहीं है, तो इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद तत्‍परता दिखाई और चौरीचौरा के आसपास देवरिया रोड तक सघन चेकिंग अभियान चला दिया. इसके बाद पुलिस ने पांच घंटे के अंदर ही बच्‍चें को देवीपुर से बरामद कर लिया. बच्‍चें का अपहरण करने वाली महिला को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. 

सुबह 2 बजे परिजनों ने बेटे प्रतीक के अपहरण की सूचना पुलिस को दी

गोरखपुर के एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि चौरीचौरा थानाक्षेत्र के शिवपुर बिंद टोलिया के रहने वाले बृजेश निषाद के 6 साल के बेटे प्रतीक का एक महिला ने अपरहण कर लिया था. सुबह 2 बजे परिजनों ने बेटे प्रतीक के अपहरण की सूचना पुलिस को दी. चौरीचौरा पुलिस ने तत्‍परता दिखाते हुए महिला को ट्रेस किया और पांच घंटे के अंदर सकुशल प्रतीक को बरामद कर लिया. महिला की पूछताछ में पहचान खोराबार के करजहां के रहने वाले श्रीराम निषाद की पत्‍नी सविता निषाद के रूप में हुई है. 

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि महिला का मायका शिवपुर बिंद टोलिया चौरीचौरा में हैं. उसके पिता रामप्‍यारे निषाद का मकान यानी सविता का मायका अपहृत बच्‍चे प्रतीक के घर के बगल में है. पुलिस को महिला ने पूछताछ में बताया कि वो तंत्र-मंत्र के चक्‍कर में उसका अपरहण करके ले जा रही थी. उन्‍होंने बताया कि महिला ने मासूम की हत्‍या (बलि) चढ़ाने के लिए उसका अपहरण किया था. महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा 364 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है. उसके एक साथी की तलाश की जा रही है. बच्‍चे का सकुशल बरामद करने वाली टीम को एसएसपी ने 21 हजार रुपए का पुरस्‍कार देने की घोषणा की है.

बच्‍चे को पाकर उसकी मां रवीना ने पुलिसवालों को धन्‍यवाद दिया

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा के हाथों बच्‍चे को पाकर उसकी मां रवीना ने पुलिसवालों को धन्‍यवाद दिया है. बच्‍चें को सीने से चिपकाकर वो पुलिसवालों का शुक्रिया अदा करते नहीं थक रही है. रूबीना ने कहा कि वो पुलिस के आलाधिकारियों को धन्‍यवाद देती है. जिनकी वजह से उसका बच्‍चा आज उनके पास है. उन्‍होंने कहा कि पुलिस ने जितनी तत्‍परता दिखाते हुए बरामदगी की कार्रवाई की है, उसी की देन है कि उनका बच्‍चा सकुशल बरामद हो गया है.

इसके पहले 19 अगस्‍त को पिपराइच थानाक्षेत्र के मटहनिया सोमानी के रहने वाले दिलीप निषाद के पांच साल के मासूम गजेन्‍द्र की लाश रामाज्ञा सिंह के गन्‍ने के खेत में मिली थी. लाश के मुंह में कपड़ा ठूंसने के बाद हाथ को पीछे काले कपड़े से बांध दिया गया था. खून निकालने के लिए मासूम के पैर के तलुए में कील भी ठोक दी गई थी. पुलिस ने इस मामले में एक तांत्रिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.

यह भी पढ़ें-

Ayodhya Ramlila: अयोध्या की रामलीला में नजर आएंगे बड़े सितारे, जानें- कौन निभाएगा रावण और हनुमान का किरदार

नोएडा में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रेस्टोरेंट नहीं कर सकेंगे होम डिलीवरी, ये है वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: बदायूं में HPCL प्लांट में दो कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या, आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार
यूपी: बदायूं में HPCL प्लांट में दो कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या, आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार
यूपी में पुरानी गलतियों से लिया सबक! नए फॉर्मूले पर चलेगी योगी सरकार, 'सीक्रेट' गाइडलाइंस जारी
यूपी में पुरानी गलतियों से लिया सबक! नए फॉर्मूले पर चलेगी योगी सरकार, 'सीक्रेट' गाइडलाइंस जारी
Noida News: नोएडा में गैस संकट से हाहाकार, बुकिंग के बाद भी नहीं मिले सिलेंडर, लोगों ने सड़क पर लगाया जाम
नोएडा में गैस संकट से हाहाकार, बुकिंग के बाद भी नहीं मिले सिलेंडर, लोगों ने सड़क पर लगाया जाम
यूपी में 33 सालों तक शख्स ने दो सरकारी विभागों में की नौकरी, अब कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा
यूपी में 33 सालों तक शख्स ने दो सरकारी विभागों में की नौकरी, अब कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, देखें वीडियो
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Embed widget