Gorakhpur News: मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के जनता दरबार में 1 जुलाई को पहुंची पंखुड़ी का दाखिला हो गया है. वो 7 जुलाई को स्‍कूल पहुंची और अधिकारियों की उपस्थिति में उसका प्रवेश करा दिया गया. पिता के एक्सीडेंट के बाद आर्थिक स्थित ठीक नहीं होने पर पंखुड़ी मुख्‍यमंत्री के जनता दरबार में पहुंची थी. उसे सीएम योगी ने एडमिशन कराने और फीस माफ करने का वादा किया था. शिक्षा विभाग की ओर से 5 जुलाई को पत्र जारी कर दिया गया. 

इसके पहले पिता के साथ स्‍कूल पहुंची पंखुड़ी को स्‍कूल ने फीस माफ नहीं करने का फरमान सुना दिया था. इसके बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट कर भाजपा और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पर तंज कसने के साथ पंखुड़ी की फीस भरने की पेशकश की थी, जिसे उसके परिवार ने ठुकरा दिया था.

सातवीं कक्षा में हुआ दाखिलागोरखपुर के पुर्दिलपुर की रहने वाली पंखुड़ी त्रिपाठी का सरस्‍वती शिशु मंदिर पक्‍कीबाग में कक्षा 7 में दाखिला हो गया है. सोमवार 7 जुलाई को चेहरे पर खुशी लिए बाकायदा स्‍कूल ड्रेस में पिता राजीव त्रिपाठी के साथ स्‍कूल पहुंची. दो दिन पहले शनिवार को पंखुड़ी को स्‍कूल के प्रधानाचार्य ने ये कहकर वापस भेज दिया था कि उसकी फीस माफ नहीं हो पाएगी. इसके बाद पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पर तंज कसते हुए पंखुड़ी की फीस भरने का ऑफर दिया था. 

पंखुड़ी और उसके परिवार ने इस ऑफर को ठुकरा दिया था. उसने मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यना‍थ पर भरोसा जताया था. 1 जुलाई को ही पंखुड़ी पिता राजीव त्रिपाठी के साथ मुख्‍यमंत्री के जनता दरबार में गई थी. वहां पर मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने उसे विश्‍वास दिलाया था कि फीस के अभाव में उसकी पढ़ाई बाधित नहीं होगी. इसके बाद पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए भाजपा सरकार और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पर तंज सकते हुए कहा था कि वादा करके निभाते नहीं है, तो वादा क्‍यों करते हैं. इसके बाद इस मामले में सियासत गरमा गई थी. हालांकि बीएसए रमेन्द्र कुमार सिंह ने शनिवार 5 जुलाई को ही विद्यालय के प्रधानाचार्य को संबोधित पत्र लिखकर पंखुड़ी त्रिपाठी को प्रवेश देने और फीस माफ करने का पत्र जारी कर दिया था. 

सीएम योगी ने माफ कराई पंखुड़ी की फीसमुख्यमंत्री के जनता दर्शन में आए इस प्रकरण के संदर्भित होने के बाद प्रशासन और शिक्षा विभाग ने सरस्वती शिशु मंदिर पक्की बाग के प्रबंधन से संपर्क किया और पंखुड़ी त्रिपाठी की फीस माफ करवाई. साथ ही पंखुड़ी को बताया कि वह सोमवार से स्कूल जाए. पंखुड़ी आज स्कूल यूनिफॉर्म पहने स्कूल पहुंची और कक्षा सात वर्ग बी में उसकी पढ़ाई शुरू हो गई. सोमवार को एडीआईओएस नरेन्‍द्र सिंह ने गोरखपुर के सरस्‍वती शिशु मंदिर पक्‍कीबाग पहुंचकर पंखुड़ी को प्रवेश दिलाया. उन्‍होंने बताया कि पंखुड़ी त्रिपाठी मुख्‍यमंत्री के जनता दर्शन में अपने पिता के साथ गई थी. आज की तारीख में उसका प्रवेश हो गया है. वो शिक्षा ग्रहण कर रही है.  आर्थिक दिक्कतों से फीस न जमा कर पाने के चलते स्कूल जाने से वंचित महानगर के पुरदिलपुर निवासी पंखुड़ी त्रिपाठी की पढ़ाई सोमवार से निर्बाध शुरू हो गई. जनता दर्शन में मुख्यमंत्री द्वारा पंखुड़ी की परेशानी का संज्ञान लिए जाने के बाद प्रशासन और शिक्षा विभाग ने स्कूल प्रबंधन से संपर्क कर पंखुड़ी की फीस माफ करवा दी. फीस माफ होने के साथ कक्षा सात में पढ़ने वाली इस बिटिया ने सोमवार को स्कूल जाकर क्लास अटेंड करना शुरू कर दिया है. पढ़ाई शुरू होने पर पंखुड़ी और उसके पिता राजीव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताया है. 

सीएम योगी से लगाई थी गुहारपंखुड़ी सरस्वती शिशु मंदिर (इंग्लिश मीडियम) पक्की बाग में कक्षा सात में पढ़ती है. जनता दर्शन में उसने मुख्यमंत्री से कहा था, “महाराज जी, मैं पढ़ना चाहती हूं, फीस माफ करवा दीजिए या फीस का इतंजाम करा दीजिए.” उसने बताया था कि पिता राजीव त्रिपाठी को चोट लगने के बाद परिवार आर्थिक रूप से काफी कमजोर हो गया है. मां मीनाक्षी एक शॉप पर नौकरी कर रही हैं. उसके अलावा कक्षा 12 में पढ़ने वाला भाई भी है. 

पंखुड़ी ने बताया कि फीस न जमा कर पाने के कारण वह कक्षा सात में पढ़ाई करने नहीं जा पा रही है. उसकी समस्या सुनने के बाद सीएम योगी ने उसे भरोसा दिया था कि उसकी पढ़ाई नहीं रुकने पाएगी. वह खूब पढ़े, फीस माफ कराया जाएगा या फीस का इंतजाम कर दिया जाएगा. इसे लेकर उन्होंने अफसरों को निर्देशित भी किया था और पंखुड़ी की ख्वाहिश पर उसके साथ फोटो भी खिंचवाई थी. स्‍कूल में एडमिशन मिलने के बाद पंखुड़ी ने मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ का आभार जताया है.