गोरखपुर में लक्ष्मी पूजा पर समितियों की ओर से लगातार लव जिहादियों पर करारा प्रहार किया जा रहा है. महालक्ष्‍मी समिति ने जहां लव जिहादियों को कड़ा संदेश दिया है. वहीं सनातनी महिलाओं और बेटियों को भी इनसे आगाह रहने का संदेश इसमें छुपा है. यहां लगे पोस्‍टर भी हिन्‍दू बहन-बेटियों को आगाह करते हुए दिख रहे हैं. जटाशंकर चौक के पास दुर्गाबाड़ी रोड पर श्रीश्री महालक्ष्‍मी समिति की ओर से 32वें वर्ष मां लक्ष्‍मी की प्रतिमा स्‍थापित की गई है. 

गोरखपुर के जटाशंकर चौक पर रहने वाले विनय ने बताया कि वे लोग हिन्‍दू बहन-बेटियों का सावधान करना चाह रहे हैं. विशेष धर्म के लोग धर्म छुपाकर हिन्‍दू बहन-बेटियों को फंसाते हैं और उनकी हत्‍या कर शरीर के टुकड़े कर देते हैं. बिट्टू बताते हैं कि सनानत धर्म के लोगों और बहन-बेटियों को सतर्क करने के लिए वे ये संदेश देना चाहते हैं. जिससे कि वो लोग इससे सीख लें और सुरक्षित रहें.

पोस्टर्स में हाल ही की घटनाओं का जिक्र

इन पोस्‍टर के साथ ही यहां पर फ्रिज में रखी कई टुकड़ों में महिला की लाश बंगलुरु में हुई घटना की याद दिलाती है. फ्रिज के अंदर 59 टुकड़ों में कटी लाश की डमी तैयार की गई है. इसके अलावा यहां रखा नीला ड्रम मुस्‍कान और उसके प्रेमी साहिल की याद भी दिला रहा है. जिस मुस्‍कान ने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पति की हत्‍या करने के बाद उसे सीमेंट से नीले ड्रम में चुन दिया था. इसके अलावा कई पोस्‍टर पर लिखे संदेश लव जिहादियों से आगाह करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

पोस्टर्स से दिया सनातनी बहन-बेटियों को संदेश

श्रीश्री महालक्ष्‍मी पूजा समिति जटाशंकर की ओर से लगे पोस्‍टर में हे दुर्गे, तू लक्ष्‍मी बन, तू काली बन, परंतु कभी न बुर्के वाली बन...लिखा गया है. इसके अलावा कई अन्‍य पोस्‍टर भी हैं. जो सनातनी बहन-बे‍टियों को संदेश देते हुए दिखाई दे रहे हैं. हाल ही में देश में हुई लव जिहाद की कई घटनाओं ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है.

यही वजह है कि श्रीश्री महालक्ष्‍मी समिति की ओर से लोगों को आगाह करने के लिए पोस्‍टर और प्रतीकात्‍मक डमी बनाकर उन्‍हें जागरूक किया जा रहा है. जिससे उनके परिवार की बहन-बेटियां ऐसे हत्‍यारों के जाल में फंसकर अपनी जान गंवाने से बच सकें. इसके साथ ही वे अपने परिवार और रिश्‍तेदारों के साथ सुरक्षित रहकर अपना जीवन सुखमय बना सकें.