उत्तर प्रदेश में गाजीपुर जनपद के जैतपुरा में शहीद महेश यादव के नाम का शिलापट्ट प्रवेश द्वार से तोड़े जाने का मामला अब पूरी तरह से तूल पकड़ गया है. शहीद के परिवार ने जहां जिलाधिकारी के साथ ही मुख्यमंत्री और रक्षा मंत्री को पत्र देकर इस मामले में विधायक पर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

Continues below advertisement

तो वहीं आज भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने भी इस मामले में जिलाधिकारी को पत्र सौंपते हुए शहीद के नाम पर गेट सड़क और शहीद पार्क को करने की मांग रखी  और साथ ही  शहीद के शिलापट्ट को तुड़वाने वाले के खिलाफ भी कार्यवाही की मांग की.

Continues below advertisement

 

                                                                                                                                                                                                                                                                                        

इस दौरान उन्होंने कहा कि यदि विधायक कहते हैं कि उनके पिताजी के द्वारा बनवाया गया गेट है,तो वह विधायक निधि या पूर्वांचल निधि से बनाया गया है न कि विधायक के पिताजी अपने घर के पैसे से उसे बनवाया है. ऐसे में वह गेट सार्वजनिक है और शहीद सभी का होता है,किसी एक का नहीं और शहीद का सम्मान सर्वोपरि है.इसलिए उस गेट पर शहीद का नाम होना चाहिए,

यह भी पढ़ें: यूपी के इस मुस्लिम शख्स ने सीएम योगी को दिया आशीर्वाद, कहा- 'हम हज कर के आए हैं, आपको...'

2021 में लगा था शहीद का शिलापट्ट 

जिलाधिकारी ने बताया कि शहीद का सम्मान आवश्यक है.ऐसे में जो जानकारी प्राप्त हुई है कि वहां पर जो गेट लगा हुआ था वह 2006 में पूर्वांचल निधि से बनवाई गया था. साल 2021 में इस गेट पर अमर शहीद का भी शिलापट्ट लगाया गया था.ऐसे में अब शहीद और उनके परिवार के साथ संवेदना रखते हुए वहां पर एक वृहद पार्क डेवलप किया जाए और जो सड़क बनी है वह सड़क का नाम भी शहीद के नाम पर करने जा रहे हैं और उस गेट पर शहीद के नाम को भी सही स्थान मिल पाए इसके लिए भी हम कार्रवाई करने जा रहे हैं.

2006 में पूर्वांचल निधि से बना था गेट 

जिलाधिकारी ने कहा कि से बात सही है कि 2006 में पूर्वांचल निधि से बनाया गया है और उसका बोर्ड भी वहां पर लगाया गया है.इस गांव के शहीद का सम्मान भी रखना आवश्यक है.

यह भी पढ़ें: सपा सांसद रामगोपाल यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले- 'BJP संविधान खत्म कर देश को...'