उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित पैसिफिक मॉल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां सिनेमा हाल में अचानक आग लग गई. आग सिनेमा हॉल में लगे प्रोजेक्टर में लगी थी, जिसके बाद देखते ही देखते धुआं फैलने लगा और वहां अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुँच गई, एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. 

Continues below advertisement

गाजियाबाद में मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि थाना लिंक रोड के पैसिफिक मॉल साहिबाबाद में स्थित सिनेमा में आग लगने की सूचना दमकल विभाग को मिली थी. सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी गाजियाबाद, प्रभारी अग्निशमन अधिकारी वैशाली फायर टेंडर्स के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुए.

सिनेमा हॉल के प्रोजेक्टर में लगी थी आग

मौके पर जाकर देखा तो पैसिफिक मॉल में स्थित सिनेमा घर के प्रोजेक्टर रूम और मूवी हॉल में भीषण आग लगी हुई थी. जिसकी वजह से संपूर्ण मॉल में धुआं फैल गया था. फायर विभाग की टीम ने होज पाइप की 8 लाइनें बिछाकर एवं मॉल में स्थित फायर फाइटिंग सिस्टम के द्वारा फायर सर्विस यूनिट ने B.A. (Breathing  Aprenstis)  सेट पहनकर आग को बुझाना शुरू किया.

Continues below advertisement

एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू

आग की विकरालता को देखते हुए फायर स्टेशन कोतवाली और फायर स्टेशन साहिबाबाद से भी दमकल की गाड़ियां बुलानी पड़ी. फायर यूनिट ने लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत और बड़ी ही सूझबूझ के साथ आग को कंट्रोल कर किया. साथ ही आसपास स्थित ऑडी एवं अन्य दुकानों को आग की चपेट में आने से पहले सुरक्षित बचा लिया. 

इस अग्निकांड में किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं है. आग के कारणों की वजहों का पता नहीं चल पाया है. इस अग्निकांड में कुल 10 फायर टेंडर्स एवं मॉल के स्थित फायर फाइटिंग सिस्टम की मदद से आग को पूर्ण रूप से शांत कर लिया गया एवं वर्तमान में एग्जास्ट की मदद से धुएं को बाहर निकाला जा रहा है. 

यूपी चुनाव से पहले दलित वोटरों को साधने के लिए राहुल गांधी ने चला नया दांव, इन सीटों पर खास नजर