प्रतापगढ़, एजेंसी। प्रतापगढ़ जिले के कोहडौर क्षेत्र में रविवार को तालाब में नहाते वक्त डूबने से चार बच्चों की मौत हो गयी। अपर पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र प्रसाद ने यहां बताया कि सूर्यगढ़ गांव के रहने वाले अनूप (14), रुचि (15), शिवानी (13) और आरती (13) तालाब में नहाने गये थे। नहाते वक्त गहरे पानी में चले जाने से वे सभी डूब गये।

उन्होंने बताया कि चारों को गोताखारों की मदद से तालाब से बाहर निकलवाकर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।