उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से भीषण सड़क हादसा सामने आया है, यहां दो डंपर में भीषण टक्कर के बाद आग लग गई. डंपर में आग लगने की वजह से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोगों के घायल होने की सूचना है. हादसे के बाद मौके पर कई घंटे तक जाम लगा रहा, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया. यह मामला थाना रजावली क्षेत्र में एटा रोड का है.

Continues below advertisement

जानकारी के मुताबिक, घटना फिरोजाबाद जनपद के एटा टूंडला रोड इसौली इमलिया की है. बताया गया कि एक डंपर टूंडला की ओर से एटा जा रहा था, जबकि दूसरा डंपर एटा की ओर से आ रहा था. इन दोनों डंपरों में टक्कर के तुरंत बाद ही आग लग गई. इस हादसे में दोनों डंपर के ड्राइवर की जलकर मौत हो गई.

दोनों डंपर चालकों की जलकर मौत

पुलिस के मुताबिक, स्थानीय लोगों की मदद से दोनों डंपरों के क्लीनरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. दोनों नंबरों के बीच टक्कर की आवाज काफी दूर तक गई इसके बाद स्थानीय लोग भाग कर मौके पर पहुंचे लेकिन इसी दौरान डंपर के केबिन में आग लग गई और इसमें सवाल ड्राइवर की जलकर मौत हो गई जबकि दूसरा ड्राइवर भी हादसे के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई .

Continues below advertisement

हादसे के बाद 2 घंटे तक प्रभावित रही आवाजाही

हादसे के बाद दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई और पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद लेकर उनके वाहनों से बीच सड़क पर पलटे हुए डंपरों को सड़क 20 से हटकर किनारे कराया गया. इस दौरान करीब 2 घंटे तक एटा टूंडला मार्ग पर लंबा जाम लग गया वाहनों की आवाजाही भी ठप रही. 

घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

टूंडला के क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार चौरसिया ने बताया कि दोनों डंपर राजस्थान राज्य में पंजीकृत है. एक डंपर चालक की शिनाख्त कर ली गई है, जो मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के महुआ खेड़ा का रहने वाला है. जबकि दूसरे चालक की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है. गाड़ी मालिकों के आने के बाद ही ड्राइवर की पहचान हो सकेगी. इस हादसे में घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.