एक्सप्लोरर

Firozabad: इंडियन बैंक कैश घोटाले का पुलिस ने किया पर्दाफाश, कैशियर सहित पांच अरेस्ट, मैनेजर फरार

UP: जसराना थाना क्षेत्र के इंडियन बैंक की शाखा में ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी कर एक करोड़ 85 लाख 97900 रुपये गबन करने वाले कैशियर समेत पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया.

Firozabad News: फिरोजाबाद की जसराना स्थित इंडियन बैंक की शाखा पर ग्राहकों के खाते में पैसा ना जमा होने का मामला 21 मार्च को सामने आया था. इसके बाद आगरा के जोनल ब्रांच मैनेजर तरुण विष्णु और उनकी टीम ने बैंक के खाता धारकों की शिकायत पर पूरे मामले की जांच की. मामले में इंडियन बैंक के आगरा जोन के प्रमुख  तरुण बिश्नोई की तहरीर पर जसराना पुलिस ने  27 मार्च 2025 को तत्कालीन शाखा प्रबन्धक राघवेन्द्र सिंह पुत्र रामपाल सिंह मैनपुरी व तत्कालीन कैशियर शाखा जयप्रकाश सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी जसराना के खिलाफ पद पर रहते हुए विभिन्न ग्राहकों के खातों से 1,85,97,900 रूपये (एक करोड़ 85 लाख सतानवै हजार नौ सौ रूपये) का गबन करने मुकदमा दर्ज किया गया था.
 
एसपी सौरभ दीक्षित ने इस मामले की खुलासे के लिए क्षेत्राधिकारी जसराना के नेतृत्व में दो पुलिस टीमों का गठन किया था. पुलिस टीम ने दिनांक 31मार्च 2025 को विवेचना में ठोस साक्ष्य संकलन के आधार पर कैशियर जयप्रकाश सिंह पुत्र अमर सिंह व विवेचना से प्रकाश में आए अन्य अभियुक्तगण, आकाश मिश्रा पुत्र सहेन्द्र मिश्रा जसराना जनपद फिरोजाबाद, वीरबहादुर पुत्र ओमप्रकाश निवासी शिवनगर मैनपुरी, ठेकेदार प्रवीन कुमार पुत्र कुंवरपाल सिंह फिरोजाबाद, कुंवरपाल सिंह पुत्र नवाब सिंह जसराना फिरोजाबाद को नगला रामा तिराह के पास से गिरफ्तार कर लिया है.

91 खातों से दो करोड़ रुपये किया गबन
फिरोजाबाद के अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अखिलेश भदोरिया के मुताबिक, पुलिस पूछताछ में पता चला है कि तत्कालीन शाखा प्रबंधक राघवेंद्र सिंह के नेतृत्व में इन लोगों ने संगठित रूप से गैंग बनाकर इण्डियन बैंक कस्बा जसराना में खाताधारकों के 91 खातों से करीब 02 करोड़ रूपयों का गबन किया.

बैंक कैशियर ने पैसे जमा करने आने वाले खाता धारकों के रुपयों को ग्राहकों के खाते में जमा ना करके गिरोह में शामिल आकाश मिश्रा, सौमिल, सुखदेव, नीलेश, वीरबहादुर के इण्डियन बैंक शाखा कस्बा जसराना में जमा कर दिया जाता था. उसके बाद उन रुपयों को अपने गिरोह के कुछ ठेकेदार व कान्ट्रेक्टरों के खातों में ट्रासंफर कर, उन रूपयों के एवज में तत्कालीन शाखा प्रबन्धक राघवेन्द्र व अन्य साथियों द्वारा ब्याज वसूल करके आर्थिक लाभ प्राप्त कर जनता के रूपयों का गबन किया गया है.

मास्टरमाइंड बैंक मैनेजर को जल्द गिरफ्तार करने का दावा 
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अखिलेश भदोरिया ने बताया कि पकड़े गए ठेकेदार से कुछ पैसा खातों में वापस कराया गया है, जबकि इस पैसे से एक जेसीबी मशीन खरीदने का भी मामला सामने आया है जिसकी जांच की जा रही है. पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. इस घोटाले मास्टरमाइंड बैंक मैनेजर राघवेंद्र सिंह व अन्य सदस्यों की पुलिस तलाश कर रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा.

(फिरोजाबाद से रंजीत गुप्ता की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: ईद के मौके पर अखिलेश यादव ने शेयर की तीन खास तस्वीरें, दिया बड़ा सियासी संदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्वांचल में सपा ने खोज ली ओपी राजभर की काट! अखिलेश यादव ने इस महिला नेता को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
पूर्वांचल में सपा ने खोज ली ओपी राजभर की काट! अखिलेश यादव ने इस महिला नेता को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
यूपी: गाजियाबाद के मार्केट में लगी भीषण आग, 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
यूपी: गाजियाबाद के मार्केट में लगी भीषण आग, 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
UP Politics: सपा में शामिल हुए BSP नेता को अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, कहा- अब से आप...
सपा में शामिल हुए BSP नेता को अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, कहा- अब से आप...
लखनऊ में बीजेपी की पदयात्रा पर अखिलेश यादव का तंज, कहा- ये विपक्ष में आने की प्रैक्टिस कर रहे
लखनऊ में बीजेपी की पदयात्रा पर अखिलेश यादव का तंज, कहा- ये विपक्ष में आने की प्रैक्टिस कर रहे

वीडियोज

Bollywood: क्या कपूर खानदान में फिर आएगी खुशखबरी? | Khabar Filmy Hain | Alia Bhatt
Sansani: इंटरनेशनल मंच पर... ट्रंप को खुला चैलेंज ! | Iran-israel war update
Chitra Tripathi: ईरान का 'मालिक' कौन? | Trump | Hormuz | China | Netanyahu | Breaking
Prayagraj Viral Video: क्या रसूख के नशे में चूर इन थार सवारों पर लगेगी लगाम? | UP | Breaking
Pratima Mishra: शांति का शिप डूबा, होर्मुज में संकट गहराया! | Bharat Ki Baat | Iran US Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वुमेंस रिजर्वेशन एक्ट 2023 के बाद कितनी महिलाओं को मिला चांस? कांग्रेस से हाईएस्ट 33.3% फीमेल कैंडिडेट्स, बीजेपी कहां खड़ी
वुमेंस रिजर्वेशन एक्ट के बाद कितनी महिलाओं को मिला चांस? टॉप पर कांग्रेस, बीजेपी कहां खड़ी
आबकारी नीति: अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज होने पर संजय राउत बोले, 'इस हद तक...'
आबकारी नीति: अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज होने पर संजय राउत बोले, 'इस हद तक...'
IPL 2026 के बीच CSK को लगा बड़ा झटका, सबसे ज्यादा रन बनाने वाला खिलाड़ी पूरे सीजन से बाहर
IPL 2026 के बीच CSK को लगा बड़ा झटका, सबसे ज्यादा रन बनाने वाला खिलाड़ी पूरे सीजन से बाहर
'बोइंग 757 में भरकर ईरान भेजे गए 1.7 अरब डॉलर पर हम...', इस्लामाबाद में पीस टॉक से पहले ट्रंप का बड़ा खुलासा
'बोइंग 757 में भरकर ईरान भेजे गए 1.7 अरब डॉलर पर हम...', इस्लामाबाद में पीस टॉक से पहले ट्रंप का बड़ा खुलासा
Dhurandhar 2 BO Day 33: 'भूत बंगला' के आगे भी ‘धुरंधर 2’ का क्रेज नहीं हो रहा कम, 5वें मंडे छाप डालें करोड़ों, होश उड़ा देगा 33 दिनों का कलेक्शन
'भूत बंगला' के आगे भी ‘धुरंधर 2’ का क्रेज नहीं हो रहा कम, 5वें मंडे छाप डालें करोड़ों
इनसाइडर ट्रेडिंग: क्या हर्षद मेहता जैसे स्कैम में शामिल ट्रंप? उनके बयान से मिनटों पहले होती मोटी कमाई, समझें पूरा खेल
क्या हर्षद मेहता जैसे स्कैम में शामिल ट्रंप? उनके बयान से पहले इनसाइडर ट्रेडिंग से होती मोटी कमाई
UP Board Result 2026: कभी भी जारी हो सकता है 10वीं-12वीं रिजल्ट पर बड़ा अपडेट
UP Board Result 2026: कभी भी जारी हो सकता है 10वीं-12वीं रिजल्ट पर बड़ा अपडेट
Nuclear Bombs: पूरी दुनिया को खत्म करने के लिए कितने परमाणु बम की होगी जरूरत? यह सच्चाई कर देगी हैरान
पूरी दुनिया को खत्म करने के लिए कितने परमाणु बम की होगी जरूरत? यह सच्चाई कर देगी हैरान
Embed widget