उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में भी एलपीजी गैस सिलेंडरों की क़िल्लत देखने को मिल रही हैं. शनिवार को यहां की गैस एजेंसियों और गोदामों के सामने एलपीजी को लेकर परेशान लोगों की भीड़ देखने को मिली, जिसे देखते हुए अब प्रशासन की ओर से बड़ा कदम उठाया गया है. 

Continues below advertisement

यूपी में गैस की क़िल्लत की कमी को देखते हुए सरकार ने पहले ही शहरी इलाकों में 25 दिन बाद और ग्रामीण इलाकों में 45 दिन बाद गैस बुकिंग के निर्देश जारी किए हैं. जिसके बाद अब पीएनजी गैस को लेकर भी नया फैसला लिया गया है. फिरोजाबाद प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि जिन घरों में पीएनजी यानी पाइप्ड नैचुरल गैस का इस्तेमाल होता है वो एलपीजी कनेक्शन का सरेंडर कर दें. 

जिला प्रशासन ने जारी किए निर्देश

प्रशासन का दावा है कि जनपद में गैस की कोई क़िल्लत नहीं है. जनपद में जिस हिसाब से एलपीजी गैस की डिमांड है उस हिसाब से गैस आपूर्ति में कोई परेशानी नहीं हो रही है लेकिन अफवाहों की वजह से लोगों में पैनिक की स्थिति है. उन्होंने कहा कि शहर में सिलेंडर लेने के 25 दिन बाद आसानी से बुकिंग हो रही है और उन्हें सिलेंडर भी दिया जा रही है. 

Continues below advertisement

जिला प्रशासन ने कहा कि सरकार के नियमों के मुताबिक ग्रामीण इलाकों में भी 45 दिनों के बाद बुकिंग करने पर गैस मिल जाएगी. फिरोजाबाद डीएसओ स्वीटी कुमारी ने  कहा कि जनपद के कई शहरी क्षेत्रों में पीएनजी गैस की सप्लाई भी हो रही हैं. ऐसे में जिन घरों में पीएनजी का इस्तेमाल किया जा रहा है उन्हें अपनी एलपीजी सिलेंडरों को सरेंडर करने को कहा गया है. 

डीएसओ ने कहा कि इन लोगों ने बीते कई महीनों से सिलेंडरों की बुकिंग नहीं की थी लेकिन, जब से एलपीजी की कमी की खबरें तेज हुई हैं ये लोग भी बुकिंग कर रहे है. ऐसे में पीएनजी का इस्तेमाल करने वाले घरों के सिलेंडर की बुकिंग रद्द कराने और सिलेंडर नहीं लेने के लिए कहा गया है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही कमर्शियल गैस की आपूर्ति भी शुरू कर दी जाएगी. 

कांशीराम जयंती पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, यूपी चुनाव से पहले BSP कार्यकर्ताओं को दी यह बड़ी सलाह