बरेली,  (भाषा)। समाजवादी पार्टी के नेता और रामपुर से सांसद आजम खान के परिवार की दिक्कतों में इजाफा होता जा रहा है। उनके विधायक बेटे और सांसद पत्नी तथा एक अन्य पर रामपुर शहर कोतवाली में ग्राम सभा/ शासकीय भूमि पर हमसफर रिसॉर्ट्स की चारदीवारी के जरिए कब्जा करने का नया मामला दर्ज हुआ है।

जिला अधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि रास्ते की ग्राम समाज की जमीन चारदीवारी कर रिसॉर्ट्स में लेने के मामले में तहसील से जांच के बाद एफआईआर दर्ज कराई गई है। राज्यसभा सदस्य तंजीन फातिमा, विधायक अब्दुल्लाह आजम और आजम खान के बड़े बेटे अदीब आजम पर धारा 447 और सार्वजनिक संपत्ति नुकसान अधिनियम की धारा 2 तथा 3 के तहत मामला दर्ज किया गया है। भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने जिला अधिकारी से शिकायत की थी जिस पर जांच के बाद नायब तहसीलदार कृष्ण गोपाल मिश्रा ने यह मुकदमा दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ें:

बड़ी मुश्किल में आजम खान, पत्नी और बेटों के खिलाफ नोटिस जारी, होगी पूछताछ13 और 14 सितम्बर को रामपुर जाएंगे अखिलेश याद, बोले- हर हाल में आजम के साथमुश्किल में सपा सांसद आजम खान, लटक रही है गिरफ्तारी की तलवार, 81 मुकदमे हो चुके हैं दर्ज