Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर जिले में आंधी तूफान से किशोरी सहित पांच लोगों की मौत हो गई. वहीं डेढ़ दर्जन से अधिक दुधारू मवेशियों की मौत हुई है. इसके अलावा जिले के दर्जनों जगहों में पेड़ गिरने से सैकड़ो गांव की विद्युत आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है. मौके पर पहुंची राजस्व टीम नुकसान का आकलन कर राहत राशि वितरण कर रही है.

जिले में बुधवार और ब्रहस्पतिवार को आंधी तूफान ने कहर बरपा दिया. आंधी-तूफान से लोगो का हाल बेहाल है. लोगो के घरो की दीवारे गिर गई, घरो की टिन सेड उड़ गए. ट्रांसफार्मर के ऊपर पेड़ गिरने से विद्युत व्यवस्था ध्वस्त हो गई. जगह जगह विद्युत पोल टूटकर जमीन पर गिर गए. चारो ओर हाहाकार मच गया. तूफान ने केले की खेती को नष्ट कर दिया. तेज आंधी तूफान से जनपद के बिंदकी और सदर तहसील क्षेत्र में हुई मौतों से घरो में कोहराम मचा हुआ है. 

एडीएम ने दिलाया मदद का भरोसाADM अविनाश त्रिपाठी की माने तो जनपद में कुल पांच मौतें हुई है और डेढ़ दर्जन से अधिक मवेशियों की जान गई है. जनहानि के बाद मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स और राजस्व कर्मी सहित SDM तहसीलदार निरीक्षण कर नुकसान का आकलन किया. उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया.

आपदा में इनकी गई जानADM के अनुसार बिंदकी में रामबाबू मोहद्दीपुर 50 वर्ष, आकांक्षा शुक्ला 16 वर्ष, बद्री और उसकी पत्नी शीलावती  और सदर तहसील क्षेत्र में मौजीलाल की मौत हुई है. इन सभी की मौत के बाद मौके पर पहुंची तहसील प्रशासन की टीम नुकसान का आकलन कर मुआवजे की राशि देने की कार्रवाई की जा रही है. वहीं मवेशियों की मौत के बाद उनका भी पोस्टमार्टम करवा कर मवेशी पलको को राहत राशि दी जाएगी.

ये भी पढे़ं: बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर को लेकर स्थानीय दुकानदारों में नाराजगी, इस बात का सता रहा है डर