उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के खेलदार मोहल्ले में आज मामूली विवाद में दबंग ने असलहा निकालकर मोहल्ले वासियों को धमकाना शुरू कर दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. दबंगई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी हरकत में आई है. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है.

Continues below advertisement

बताया जा रहा है कि शादमन पुत्र भोले नवाब असलहा निकालकर लाया और मोहल्ले वासियों को धमकाना शुरू कर दिया. उसके साथी नबील और सद्दू सटोरी सहित उसके अन्य साथियों ने पहुंचकर गाली गलौज किया. आरोपियों की करतूत वहीं लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है.

मुजफ्फरनगर में सरेराह मां-बेटी से छेड़छाड़, पूर्व मंत्री सुधीर बालियान के बेटे सहित 2 गिरफ्तार

Continues below advertisement

गवाह से मारपीट के आरोप में हुई थी जेल

घटना को लेकर बताया जा रहा है कि विगत दिनों भाजपा नेता फैजान रिजवी के मुख्य गवाह के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने आरोपी नबील को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा था. जेल से छूटकर आए नबील ने फिर से दबंगई दिखाना शुरू कर दिया. हालांकि इस मामले में कोतवाली पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई. 

पुलिस बोली- जांच के बाद की जाएगी कार्रवाई

बताया जा रहा है कि भाजपा नेता फैजान रिजवी के मुख्य गवाह इमरान के साथ मारपीट के मामले में सपा नेता हाजी रजा सहित 8 नामजद दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था. जबकि नबील और असगर को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया था. जमानत पर जेल से बाहर नामजद अपराधी शादमन और सद्दू सटोरी फिर एक नया कारनाम कर दिया है. हालांकि सदर कोतवाली पुलिस ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी.

उधर, रामपुर के थाना शहजाद नगर क्षेत्र के दबका गांव मस्जिद और मजार में तोड़फोड़, साथ ही धार्मिक किताबे और झंडा जलाने का प्रकाश में आया है. इस घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति है, सुरक्षा की दृष्टि से इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

PM मोदी के वाराणसी दौरे को लेकर तैयारियां तेज, 5000 करोड़ रुपये से अधिक की देंगे सौगात