UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) जिले में नौटंकी देख रहे ग्रामीणों को एक तेज रफ्तार ट्रक (Truck) ने कुचल दिया. इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को कानपुर के अस्पताल में (Kanpur Hospital) भर्ती कराया गया जहां फिलहाल उनका इलाज किया जा रहा है. यह जिले के असाथेर थाना क्षेत्र के सातों धरमपुर गांव की है. यह जानकारी पुलिस अधिकारी ने दी है. 

अनियंत्रित होकर भीड़ में घुसा ट्रक

पुलिस उपाधीक्षक दिनेश चंद्र मिश्रा ने सोमवार को बताया कि रविवार रात करीब 10: 30 बजे सातों धरमपुर गांव में लोग सड़क किनारे नौटंकी देख रहे थे. उन्होंने कहा कि इसी दौरान वहां से एक तेज रफ्तार ट्रक गुजरा. यह ट्रक अनियंत्रित होकर भीड़ में घुस गया. उन्होंने बताया कि हादसे में लालू (45), अंकिता (14), प्रमोद रैदास (40) और बुद्धराज रैदास (52) गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उनके परिजन अस्पताल ले गए. अधिकारी ने कहा कि चिकित्सकों ने लालू (45) को मृत घोषित कर दिया और अंकिता की इलाज के दौरान मौत हो गई.

CM Yogi Temple: सीएम योगी आदित्यनाथ के मंदिर पर अखिलेश यादव ने कसा तंज, कहा- 'ये तो उनसे भी आगे निकले...'

पुलिस ने ट्रक चालक को पकड़ा

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रमोद और बुद्धराज का कानपुर के अस्पताल में इलाज चल रहा है. दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है और उसके चालक को भी पकड़ लिया गया है. अधिकारी ने कहा कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने अभी ट्रक चालक के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है. 

ये भी पढ़ें -

Uttarakhand में तबादलों पर सियासत तेज, यशपाल आर्य बोले- 'मंत्री ट्रांसफर करते हैं, सीएम रद्द कर देते हैं'