एक्सप्लोरर

हत्या या आत्महत्या? मोबाइल फोन और सिम की जांच के बाद खुलेगा दो सहेलियों की मौत का राज!

Farrukhabad Girl Death News: परिवार के मुताबिक दोनों सहेलियों को सभी रात भर ढूंढते रहे लेकिन नहीं मिली. सुबह जब गांव के लोग बाहर शौच के लिए आम के बाग की तरफ गए तब दोनों लड़कियों की लाश पेड़ से लटकी थी.

Farrukhabad News: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में दो सहेलियों की पेड़ पर लटकी मिली लाशों का क्या है सच, क्या ये आत्महत्या है या हत्या है ये अभी साफ नहीं है. हालांकि दो सहेलियों की मौत के इस मामले ने पूरे फर्रुखाबाद में सनसनी फैला दी है. परिवार इसे हत्या बता रहा है, वहीं पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का है. अब क्या मौके से बरामद फोन और सिम कार्ड से खुलेगा दोनों की मौत का राज?

दरअसल ये घटना फर्रुखाबाद के भगौतीपुर गांव की है. जन्माष्टमी के दिन गांव की दो सहेलियां एक की उम्र 18 साल और दूसरी की उम्र 16 साल. दोनों जन्माष्टमी का कार्यक्रम देखने घर से निकली थी, लेकिन जब रात को वापस नहीं लौटी तो परिवार को लगा कि दोनों किसी रिश्तेदार के यहां रुक गई होंगी. अगले दिन आम के बाग में दोनों लड़कियों के शव एक ही पेड़ से लटके हुए मिले थे.

वहीं मृतक लड़की के पिता ने कहा कि मंदिर है वहां डीजे लगा हुआ था डीजे पर झांकी निकलती हैं हमसे पूछ कर गई थी, एक बार गई वापस आ गई बारिश होने लगी थी 9:00 बजे करीब वापस आई 10:00 बजे करीब फिर गई. जब प्रोग्राम बंद हुआ और लड़कियां आई नहीं और भी बच्चे थे जब लौटे तो हमने अपनी छोटी लड़की से पूछा बोली की बुआ के घर लेट गई है, हमसे कह कर गई है वहां पर पहुंची नहीं जब वहां नहीं पहुंची तो हमें शक हुआ. हमने दोबारा गए जब वह वहां नहीं मिली हम फिर खुद गए जो दूसरे लड़की के पिता हैं उनको हमने उठाया की हो सकता है वहां लेट गई हो हमारे बराबर में ही मकान उनका है. वहां पर भी नहीं थी फिर हमने  देखा की छत पर तो नहीं सो गई वहां भी नहीं मिली.

परिवार के मुताबिक दोनों सहेलियों को सभी रात भर ढूंढते रहे लेकिन नहीं मिली. सुबह जब गांव के लोग बाहर शौच के लिए आम के बाग की तरफ गए तब दोनों लड़कियों की लाश पेड़ से लटकी थी. मृतक लड़की के पिता ने कहा कि सुबह हमारी कोने वाली भाभी हैं उन्होंने बताया था की लड़का कोई आया था बाग में शौच के लिए कि कोई शव लटका हुआ है हम तुरंत आए, हम यहां पर आए हम जब यहां पर आए तो दोनों लड़कियां इस पेड़ पर लटकी हुई थीं. दोनों दुप्पटे से लटकी थी, दोनों का अपना अपना दुपट्टा गले में बंधा था फिर दोनों दुपट्टों को आपस में बांधा गया था. 

जांच के लिए भेजा सिम कार्ड 

आस-पास के लोगों ने इसकी जानकारी परिवार को और फिर पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची. फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया. पुलिस को वहीं बाग में लाशों के पास से एक मोबाइल फोन भी मिला इतना ही नहीं एक लड़की के पास एक सिम कार्ड मिला. पुलिस को मौके से जो मोबाइल फोन और सिम कार्ड मिला है उसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है. आलाधिकारियों का कहना कि फोन और सिम कार्ड की जांच के बाद बाद ही ये साफ हो पाएगा कि आखिर दोनों की मौत के पीछे की वजह क्या है?

लड़की के शरीर पर चोट के भी थे निशान

परिवार पोस्टमार्टम से संतुष्ट नहीं है. दोनों मृतक लड़की के परिजनों का साफ कहना है कि ये आत्महत्या नहीं बल्कि दोनों की हत्या की गई है. छोटी लड़की के पिता का कहना है कि उनकी लड़की के शरीर पर चोट के भी निशान थे. एबीपी न्यूज़ से बातचीत में एक लड़की के पिता में दोनों सहेलियों की मौत के इस मामले में कई सवाल भी खड़े किए.

पोस्टमार्टम में निकला आत्महत्या का मामला

पुलिस के मुताबिक शुरुआती पोस्टमार्टम में ये आत्महत्या का मामला है. लेकिन परिवार इसे आत्महत्या मानने के लिए तैयार नहीं है. जिले के एसपी आलोक प्रियदर्शी का कहना है कि परिवार जो तहरीर देगा उसी हिसाब से मुकदमा दर्ज किया जाएगा. फर्रुखाबाद एसपी आलोक प्रियदर्शी ने कहा कि फिलहाल पुलिस को इंतजार है पूरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मौके से बरामद फोन और सिम कार्ड की फोरेंसिक रिपोर्ट का. इसके बाद इन दोनों सहेलियों की मौत के राज से पर्दा उठ पाएगा.

Bareilly Rape: साथ पढ़ने वाले दो लड़कों ने छात्रा से खेत में किया गैंगरेप, पीड़िता ने आग लगाकर दी जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिगो संकट पर सरकार सख्त, जांच कमेटी के सामने पेश हुए CEO एल्बर्स , आज DGCA करेगी सवाल-जवाब
इंडिगो संकट पर सरकार सख्त, जांच कमेटी के सामने पेश हुए CEO, आज DGCA करेगी सवाल-जवाब
अखिलेश यादव का आरोप, 'सरकार की आलोचना करो तो BJP पुराने केस खोलकर गिरफ्तार करती है'
अखिलेश यादव का आरोप, 'सरकार की आलोचना करो तो BJP पुराने केस खोलकर गिरफ्तार करती है'
कश्मीर का कहवा, बंगाल का रसगुल्ला, पंजाब की मिस्सी रोटी... PM मोदी के NDA सांसदों को दिए डिनर का मेन्यू वायरल
कश्मीर का कहवा, बंगाल का रसगुल्ला... PM मोदी ने NDA सांसदों को दिया डिनर; मेन्यू वायरल
IND vs SA 2nd T20: 10 या 12 नहीं... भारतीय गेंदबाजों ने फ्री में दक्षिण अफ्रीका को दिए पूरे 22 रन; बन गया 'शर्मनाक' रिकॉर्ड
10 या 12 नहीं... भारतीय गेंदबाजों ने फ्री में दक्षिण अफ्रीका को दिए पूरे 22 रन; बन गया 'शर्मनाक' रिकॉर्ड

वीडियोज

सीक्रेट लव का शैतान दुश्मन | Sansani
TMC सांसद ने मकर द्वार पर सुलगाई सिगरेट...Giriraj Singh ने सांसद को टोका | ABP News
UP Sir Update: घुसपैठियों के खिलाफ देश में पहली बार इतना बड़ा एक्शन! | SIR Controversy
Sandeep Chaudhary: विपक्ष को बिहार वाला भय...3 करोड़ वोट कटना तय? | SIR | Gyanesh Kumar
Hanumangarh Farmers Protest: देश का किसान इतना क्रोधित क्यों है? | Bharat ki Baat With Pratima

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिगो संकट पर सरकार सख्त, जांच कमेटी के सामने पेश हुए CEO एल्बर्स , आज DGCA करेगी सवाल-जवाब
इंडिगो संकट पर सरकार सख्त, जांच कमेटी के सामने पेश हुए CEO, आज DGCA करेगी सवाल-जवाब
अखिलेश यादव का आरोप, 'सरकार की आलोचना करो तो BJP पुराने केस खोलकर गिरफ्तार करती है'
अखिलेश यादव का आरोप, 'सरकार की आलोचना करो तो BJP पुराने केस खोलकर गिरफ्तार करती है'
कश्मीर का कहवा, बंगाल का रसगुल्ला, पंजाब की मिस्सी रोटी... PM मोदी के NDA सांसदों को दिए डिनर का मेन्यू वायरल
कश्मीर का कहवा, बंगाल का रसगुल्ला... PM मोदी ने NDA सांसदों को दिया डिनर; मेन्यू वायरल
IND vs SA 2nd T20: 10 या 12 नहीं... भारतीय गेंदबाजों ने फ्री में दक्षिण अफ्रीका को दिए पूरे 22 रन; बन गया 'शर्मनाक' रिकॉर्ड
10 या 12 नहीं... भारतीय गेंदबाजों ने फ्री में दक्षिण अफ्रीका को दिए पूरे 22 रन; बन गया 'शर्मनाक' रिकॉर्ड
'शोले' की री-रिलीज से पहले अभिषेक बच्चन का खुलासा, कभी थिएटर में नहीं देखी पिता अमिताभ बच्चन की फिल्म
'शोले' की री-रिलीज से पहले अभिषेक बच्चन का खुलासा, कभी थिएटर में नहीं देखी फिल्म
आसिम मुनीर के CDF बनते ही एक्शन! ISI के पूर्व चीफ का कोर्ट मार्शल, 14 साल की सजा का ऐलान; इमरान के करीबी थी फैज
मुनीर के CDF बनते ही एक्शन! ISI के पूर्व चीफ का कोर्ट मार्शल, इमरान के करीबी थी फैज
कोई वेबसाइट या ऐप फेक या नहीं, कैसे करें पता? फ्रॉड होने से बचा लेगा यह तरीका
कोई वेबसाइट या ऐप फेक या नहीं, कैसे करें पता? फ्रॉड होने से बचा लेगा यह तरीका
यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान में किसे कितना मिलता है रिजर्वेशन, जानें किन स्टूडेंट्स को मिलता है सबसे ज्यादा फायदा?
यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान में किसे कितना मिलता है रिजर्वेशन, जानें किन स्टूडेंट्स को मिलता है सबसे ज्यादा फायदा?
Embed widget