Aligarh Farmer murder: अलीगढ़ (Aligarh) के थाना छर्रा इलाके के गांव सिरसा में खेत पर सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी गई. किसान (Farmer) की हत्या के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलने के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ के साथ ही इलाका पुलिस (Police) और फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई. परिवार की महिलाओं ने मृतक के भाइयों पर प्रॉपर्टी विवाद (Property Dispute) में हत्या का आरोप लगाया है. हालांकि, पुलिस (Police) को अज्ञात में तहरीर दी गई है.
गोली मारकर की गई हत्याजानकारी के मुताविक अलीगढ़ के थाना छर्रा इलाके के गांव सिरसा में अड़ीचंद्र हर रोज की तरह सोमवार की रात को खेत पर सोने गए थे. मंगलवार की सुबह जब परिवार के सदस्य खेत पर पहुंचे तो ट्यूबवेल वाली कोठरी में अड़ीचंद्र का गोली लगा शव चारपाई पर पड़ा हुआ था. घटना की सूचना आग की तरह पूरे गांव में फेल गई.
मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जानकारी पुलिस तक पहुंची तो मौके पर क्षेत्राधिकारी बरला सुमन कनौजिया, इलाका पुलिस और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची. फोरेंसिक टीम ने जांच कर साक्ष्य जुटाए हैं. मृतक के परिजनों में महिलाओं का आरोप है कि अड़ीचंद्र अविवाहित थे. जिनसे प्रॉपर्टी को लेकर उन्हीं के भाइयों से अक्सर विवाद हो जाया करता था. हत्या का कारण भी प्रॉपर्टी को ही माना जा रहा है.
जांच कर रही है पुलिस वहीं, सीओ सुमन कनौजिया ने बताया कि हत्या के मामले में मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. चर्चा कई प्रकार की चल रही हैं. तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई में पुलिस जुटी हुई है.
ये भी पढ़ें: