एक्सप्लोरर

UP: एटा में भागवत कथा के दौरान राइफल से कलश फोड़ने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप

Etah News: एटा का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक युवक लाइसेंसी रायफल से लम्बे बांस में बंधी मटकी फोड़ रहा है. युवक की पहचान मैनपुरी के गोपालपुर औंछा निवासी बंटी के रूप में हुई है.

UP News: यूपी के एटा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां भागवत कथा के दौरान रायफल से मटकी फोड़ने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो की शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. मामला मिरहची थाना क्षेत्र के गांव फालर का बातया जा रहा है, जबकि वीडियो एक सप्ताह से अधिक पुराना.

जानकारी के मुताबिक, बीती 12 जून को गांव में भागवत कथा का आयोजन था, जिसमें एक युवक लाइसेंसी रायफल से लम्बे बांस में बंधी मटकी फोड़ रहा है. अब युवक की पहचान मैनपुरी के गोपालपुर औंछा निवासी बंटी के रूप में हुई है. रस्सी पर लटके एक कलश को राइफल से निशाना लगाकर फोड़ता नजर आ रहा है.

बताया जा रहा है कि बंटी अपनी बुआ के घर फालर गांव आया था, जहां भागवत कथा के दौरान उसने इस कारनामे को अंजाम दिया. यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है.

पुलिस ने लिया संज्ञान

इस मामले में  मिरहची थाना प्रभारी ओम प्रकाश सिंह ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है. उन्होंने बताया कि वीडियो में दिख रहे युवक की गिरफ्तारी और उसकी राइफल की बरामदगी के लिए पुलिस टीम को निर्देश दिया गया है. मामले की गहन जांच की जा रही है, और जांच के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. जिसमें लाइसेंस निरस्तीकरण के साथ ही गिरफ्तारी भी होगी.

पहले भी कई मामले आ चुके हैं सामने

बता दें कि जनपद में इससे पहले भी सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल हो चुके हैं, जिनमें युवक हथियार लहराते और फायरिंग करते दिखे हैं. हाल ही में कोतवाली नगर क्षेत्र की काशीराम कॉलोनी में इमरान सैफी नामक युवक द्वारा पिस्टल और रिवॉल्वर लहराने का वीडियो वायरल हुआ था, जबकि कानूनन हर्ष फायरिंग पूरी तरह प्रतिबंधित है, बावजूद इसके लोग हथियारों की नुमाइश और इस तरह की हरकत करने से बाज नहीं आते.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Russia Missile: भारत के पास आएंगी 300 रूसी R-37M मिसाइलें, PAK अब सो नहीं पाएगा, ब्रह्मोस से है डबल स्पीड
भारत के पास आएंगी 300 रूसी R-37M मिसाइलें, PAK अब सो नहीं पाएगा, ब्रह्मोस से है डबल स्पीड
'उ नेता किस चीज का, महुआ आया तो…', मारपीट मामले में तेज प्रताप पर फूटा अविनाश की मां का गुस्सा
'उ नेता किस चीज का, महुआ आया तो…', मारपीट मामले में तेज प्रताप पर फूटा अविनाश की मां का गुस्सा
भूकंप के तगड़े झटकों से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 6.7 तीव्रता, घरों से निकलकर भागे लोग
भूकंप के तगड़े झटकों से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 6.7 तीव्रता, घरों से निकलकर भागे लोग
Akhanda 2 X Review: रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘अखंडा 2 थांडवम’, लोग बोले- 'ब्लॉकबस्टर है ये फिल्म'
रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘अखंडा 2 थांडवम’, लोग बोले- 'ब्लॉकबस्टर है ये फिल्म'

वीडियोज

Delhi News: सैनिक फार्म में बुलडोजर कार्रवाई, देखते ही देखते ढह गया मकान | Bulldozer Action
MP News: Bhopal में चलती कार में लगी भीषण आग... हादसे में 5 लोग जलकर राख | Road Accident | abp News
Goa Night Club Fire Update: 2-3 दिन में गोवा पुलिस की हिरासत में होंगे लूथरा बंधू | Breaking News
सीक्रेट लव का शैतान दुश्मन | Sansani
TMC सांसद ने मकर द्वार पर सुलगाई सिगरेट...Giriraj Singh ने सांसद को टोका | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India Russia Missile: भारत के पास आएंगी 300 रूसी R-37M मिसाइलें, PAK अब सो नहीं पाएगा, ब्रह्मोस से है डबल स्पीड
भारत के पास आएंगी 300 रूसी R-37M मिसाइलें, PAK अब सो नहीं पाएगा, ब्रह्मोस से है डबल स्पीड
'उ नेता किस चीज का, महुआ आया तो…', मारपीट मामले में तेज प्रताप पर फूटा अविनाश की मां का गुस्सा
'उ नेता किस चीज का, महुआ आया तो…', मारपीट मामले में तेज प्रताप पर फूटा अविनाश की मां का गुस्सा
भूकंप के तगड़े झटकों से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 6.7 तीव्रता, घरों से निकलकर भागे लोग
भूकंप के तगड़े झटकों से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 6.7 तीव्रता, घरों से निकलकर भागे लोग
Akhanda 2 X Review: रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘अखंडा 2 थांडवम’, लोग बोले- 'ब्लॉकबस्टर है ये फिल्म'
रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘अखंडा 2 थांडवम’, लोग बोले- 'ब्लॉकबस्टर है ये फिल्म'
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 9 गेंदों में गिरे 5 विकेट, टीम इंडिया के नाम बना शर्मनाक रिकॉर्ड
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 9 गेंदों में गिरे 5 विकेट, टीम इंडिया के नाम बना शर्मनाक रिकॉर्ड
हाथों-नाखूनों में दिखने वाले ये 5 बदलाव हो सकते हैं गंभीर बीमारी का संकेत, डॉक्टर्स ने दी चेतावनी
हाथों-नाखूनों में दिखने वाले ये 5 बदलाव हो सकते हैं गंभीर बीमारी का संकेत, डॉक्टर्स ने दी चेतावनी
बच्चों की पढ़ाई के लिए पैसे जमा करने हैं तो इन जगहों पर करें निवेश
बच्चों की पढ़ाई के लिए पैसे जमा करने हैं तो इन जगहों पर करें निवेश
दिनभर लैपटॉप पर झुके रहते हैं? फिजियोथेरेपिस्ट से जानें ऑफिस में बैठकर काम करने वालों के लिए आसान टिप्स
दिनभर लैपटॉप पर झुके रहते हैं? फिजियोथेरेपिस्ट से जानें ऑफिस में बैठकर काम करने वालों के लिए आसान टिप्स
Embed widget