बांदा, एजेंसी। उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र के सिजनौडा गांव में एक मकान में आग लगने से उसमें सो रहे बुजुर्ग की जल कर कर मौत हो गयी। ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सके।
पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने मंगलवार को बताया 'जिगनौडा गांव में बुजुर्ग पुत्तू (80) अपने कच्चे मकान में अकेला था। उसकी पत्नी और बहू-बेटे बांदा में रह रहे हैं। सोमवार की सुबह कच्चे मकान में आग लग गयी, जिससे उसमें सो रहे बुजुर्ग की जलकर मौत हो गयी।' उन्होंने बताया कि ग्रामीण धुआं और आग की लपटें देख कर वहां पहुंचे और बुजुर्ग को बाहर निकलने की कोशिश की। लेकिन, जब तक आग में काबू पाया गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
मीना ने बताया कि पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव उसके बेटों को सौंप दिया गया है। मामला दर्ज कर यह जांच की जा रही है कि। आग खुद लगी है या किसी ने लगाई है इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। फिलहाल पत्नी और बहू-बेटों ने किसी से रंजिश होने से इन्कार किया है।
