Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड स्थित उत्तरकाशी (Uttarkashi News) में मंगलवार, 8 जुलाई को भूकंप आया. इसकी पुष्टि आपदा कंट्रोल रूम ने की. कंट्रोल रूम के अनुसार भूकंप का केंद्र, जमीन से पांच किलोमीटर नीचे थे. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई. भूकंप के दौरान कुछ देर तक झटके महसूस किए गए.

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने भी सोशल मीडिया साइट एक्स पर जानकारी दी कि उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप के झटके आते ही लोग घरों से बाहर निकल आए.

उत्तरकाशी काफी सेंसिटिव है और यहां पर पिछली बार देखा गया था कि कैसे घरों में और जमीनों में बड़ी-बड़ी दर्द आने लगी थी. फिलहाल आपदा प्रबंधन विभाग एक्सपर्ट्स की राय ले रहा है और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.

अल्मोडा और मेरठ में भी आया था भूकंपइससे पहले राज्य स्थित अल्मोड़ा में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. उस वक्त भूकंप की तीव्रता 3.4 मापी गई थी और वह भी जमीन के पांच किलोमीटर नीचे आया था.

बता दें 1 जून को भी उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में रविवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. भारतीय समयानुसार भूकंप सुबह 8 बजकर 44 मिनट पर आया और इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.7 मापी गई थी.नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप का केंद्र मेरठ जिले के आसपास के क्षेत्र में रहा था. भूकंप का केंद्र 28.87 उत्तरी अक्षांश और 77.96 पूर्वी देशांतर पर था, जिसकी गहराई 5 किलोमीटर थी. हालांकि, भूकंप की तीव्रता हल्की होने के बावजूद लोगों ने इसे महसूस किया.

जलालु्द्दीन उर्फ छांगुर बाबा पर सीएम योगी आदित्यनाथ का पहला बयान, कहा- ऐसी सजा दी जाएगी जो...