उत्तरकाशी का दर्द कम करने में जुटी धामी सरकार, CM को पल-पल की जानकारी दे रहे DM-SP, पीड़ितों से मिले मुख्यमंत्री
Dharali Update: उत्तराखंड के उत्तरकाशी स्थित धराली में मंगलवार दोपहर बाद आई आपदा में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. इस बीच डीएम प्रशांत आर्या ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत की है.

उत्तराखंड स्थित उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है. इस संदर्भ में उत्तरकाशी के डीएम प्रशांत आर्या ने एबीपी न्यूज़ से बात की. जिलाधिकारी जब घटना स्थल से निरीक्षण कर मुख्यालय लौटे तो पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि हालात सामान्य हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.
डीएम ने कहा कि कल का सिचुएशन जो थी , वही है. रेस्क्यू जारी है. 400 से अधिक लोग सुरक्षित हैं. कैजुअलिटी को लेकर किए गए सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी इस पर स्पष्ट जानकारी नहीं है.
वहीं उत्तरकाशी के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, डीएम प्रशांत आर्या और पुलिस अधीक्षक सरिता डोभाल से पल-पल के अपडेट्स ले रहे हैं. सरकार की कोशिश है कि जल्द से जल्द हालात सामान्य हों और राहत एवं बचाव कार्य रफ्तार पकड़े.
'मेरे जीजा, दीदी और भांजा धराली में थे और...' उत्तरकाशी आपदा के पीड़ित ने सुनाई जुबानी
CM धामी ने किया हवाई निरीक्षण
इससे पहले बुधवार , 6 अगस्त 2025 की सुबह सीएम धामी, धराली पहुंचे और हवाई निरीक्षण किया. निरीक्षण के बाद सीएम ने पत्रकारों से कहा कि हमारे लिए एक-एक जान कीमती है. हम सभी को बचाने में जुटे हुए हैं.
सीएम ने कहा कि ITBP, NDRF, SDRF और भारतीय सेना की टीमें राहत और बचाव कार्य में लगी हुईं हैं और स्वास्थ्य टीमों को भी अलर्ट पर रखा गया है.
पीड़ितों से मिले सीएम धामी

इसके अलावा सीएम ने धराली के पीड़ितों से मुलाकात भी की. इस संदर्भ में सीएम ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि धराली (उत्तरकाशी) में आई आपदा में प्रभावित लोगों के परिजनों से भेंट कर संकट की इस घड़ी में उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया.
सीएम ने कहा कि इस आपदा ने कई परिवारों को अपार दुःख दिया है, हम उनकी पीड़ा को समझते हैं. हमारी सरकार पूरी तरह से प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है. आपदा प्रबंधन एवं राहत कार्यों को तेज़ी से संचालित किया जा रहा है. हमारी प्राथमिकता प्रत्येक लापता व्यक्ति की तलाश और प्रभावित परिवारों को पूर्ण सहयोग प्रदान करना है.
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL
























