एक्सप्लोरर

Dehradun News: देहरादून में सरकारी जमीनों पर भू माफियाओं का कब्जा, अब सरकार उठाएगी ये कदम

देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में भू माफियाओं द्वारा सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे की घटनाएं बढ़ रही हैं. वहीं बाहरी राज्यों से लोगों को बसाया जा रहा है, स्थानीय लोग कई बार इसके लिए आवाज उठा चुके हैं.

Dehradun News: देहरादून और उसके आसपास के क्षेत्रों में सरकारी जमीनों पर भू माफियाओं का कब्जा एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है.अवैध रूप से सरकारी जमीनों को खुर्दबुर्द कर बाहरी राज्यों से लोगों को बसाने की घटनाएं सामने आ रही हैं.इससे न केवल स्थानीय जनसंख्या के संतुलन में बदलाव हो रहा है, बल्कि डेमोग्राफिक चेंज का खतरा भी मंडराने लगा है.

देहरादून के पछवा दून जैसे इलाकों में भू माफियाओं ने मिलकर सरकारी जमीनों पर अवैध तरीके से कब्जा करना शुरू कर दिया है.स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, सरकारी जमीनों के एग्रीमेंट करके पट्टे बेचे जा रहे हैं, जिसके तहत बाहरी लोगों को यहां बसाया जा रहा है.इन लोगों के आधार कार्ड और राशन कार्ड रातों-रात बन रहे हैं, जिससे उनकी पहचान स्थानीय निवासियों के रूप में स्थापित हो रही है.

सरकारी जमीनों पर अवैध रूप से कब्जा 
विकासनगर, सहसपुर, और हरबर्टपुर जैसे क्षेत्रों में स्थिति गंभीर है. यहां बड़ी संख्या में सरकारी जमीनों पर अवैध रूप से कब्जा किया गया है.जेसीबी मशीनों से रातों-रात खुदाई कर सड़कें बनाई जा रही हैं, ताकि बाहरी बिल्डरों और माफियाओं को फायदा पहुंचाया जा सके. स्थानीय लोग कई बार आवाज उठा चुके हैं, लेकिन प्रशासन की उदासीनता से समस्या और विकराल हो गई है.

डेमोग्राफिक बदलाव और राजनीतिक मंशा
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 'लैंड जिहाद' के मामलों पर सख्त कार्रवाई करने का ऐलान किया है. उनका कहना है कि राज्य की सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे. इससे पहले भी अवैध मजारों पर की गई कार्रवाई के बाद, 1000 एकड़ सरकारी जमीन को कब्जे से मुक्त कराया गया था. धामी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा.

क्या बोले पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी का मानना है कि यह डेमोग्राफिक बदलाव कुछ लोगों के राजनीतिक फायदे के लिए किया जा रहा है.उन्होंने पहाड़ों में बंदोबस्ती को सही विकल्प के रूप में पेश किया है, लेकिन साथ ही चिंता जताई है कि यह बदलाव पहाड़ों के लिए गंभीर संकट साबित हो सकता है.

कांग्रेस की गलती और भू कानून की मांग
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत ने इस मामले को लेकर सीधे तौर पर कहा कि कांग्रेस की गलतियों की वजह से पार्टी सत्ता से बाहर हुई है.उन्होंने भू माफियाओं के बढ़ते प्रभाव और सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों को लेकर चिंता जताई है.उनका कहना है कि कुछ लोग राजनीतिक लाभ के लिए इस स्थिति का फायदा उठा रहे हैं, जो राज्य के लिए बेहद खतरनाक है. वहीं, राज्य में भू कानून की मांग जोर-शोर से उठ रही है.स्थानीय ग्रामीण बार-बार इस मुद्दे को उठाते रहे हैं, लेकिन उनकी आवाजें अनसुनी कर दी जाती हैं.

ये भी पढ़ें: Uttarakhand News: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कैदियों को बड़ी राहत, नए कानून के तहत मिलेगा इनको मिलेगा जमानत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Saharanpur News: दारुल उलूम देवबंद का सख्त आदेश, स्मार्टफोन पर बैन, पास मिला तो होगा ये एक्शन
दारुल उलूम देवबंद का सख्त आदेश, स्मार्टफोन पर बैन, पास मिला तो होगा ये एक्शन
Uttarakhand News: उधम सिंह नगर में गरजा बुलडोजर, अवैध मस्जिद और मजारों को किया गया जमींदोज
उत्तराखंड: उधम सिंह नगर में गरजा बुलडोजर, अवैध मस्जिद और मजारों को किया गया जमींदोज
'वे नहीं चाहते कि देश की भलाई में महिलाओं की...', सपा-कांग्रेस पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य
'वे नहीं चाहते कि देश की भलाई में महिलाओं की...', सपा-कांग्रेस पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य
'बीजेपी क्या महिला की हिमायती...', अखिलेश यादव ने शेयर किया CM योगी का पुराना वीडियो
'बीजेपी क्या महिला की हिमायती...', अखिलेश यादव ने शेयर किया CM योगी का पुराना वीडियो

वीडियोज

Skoda Kushaq 1.5 L Driving Review #skoda #kushaq #drivingreview #autolive
Sansani: VIP रौब की डरावनी पिक्चर ! | MP News | MLA
Breaking News: ईरान ने खोला होर्मुज, युद्ध खत्म? | Iran Israel US War | Trump | Netanyahu
Women's Reservation Bill गिरने के बाद Amit Shah का आया बयान | Breaking | BJP | Congress
Women's Reservation Bill: गिर गया महिला आरक्षण और परिसीमन बिल | Congress | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘यह हार राजनीति की नहीं, नीयत की है’, रेवंत रेड्डी का BJP पर हमला, महिला नेतृत्व को लेकर उठाए सवाल
‘यह हार राजनीति की नहीं, नीयत की है’, रेवंत रेड्डी का BJP पर हमला, महिला नेतृत्व को लेकर उठाए सवाल
अप्रैल महीने में कश्मीर में लौटा सर्दियों जैसा मौसम! बर्फबारी से पर्यटकों के खिले चेहरे, अलर्ट जारी
अप्रैल महीने में कश्मीर में लौटा सर्दियों जैसा मौसम! बर्फबारी से पर्यटकों के खिले चेहरे, अलर्ट जारी
दिल्ली के खिलाफ बेंगलुरू टीम ने क्यों पहनी हरी जर्सी? वजह जानकर फैंस भी ठोकेंगे RCB को सलाम
दिल्ली के खिलाफ बेंगलुरू टीम ने क्यों पहनी हरी जर्सी? वजह जानकर फैंस भी ठोकेंगे RCB को सलाम
'8-9 लाख रुपये मिलते थे...', अक्षय कुमार की 24 साल पुरानी कल्ट फिल्म, जिसके लिए हर दिन के मिलते थे लाखों
'8-9 लाख रुपये मिलते थे...', अक्षय कुमार की 24 साल पुरानी कल्ट फिल्म, जिसके लिए हर दिन के मिलते थे लाखों
Iran-US Peace Talk: ईरान और अमेरिका के बीच कब और कहां होगी दूसरे दौर की बातचीत? सामने आई जगह और तारीख
ईरान और अमेरिका के बीच कब और कहां होगी दूसरे दौर की बातचीत? सामने आई जगह और तारीख
Women Reservation Bill 2026: महिला आरक्षण बिल संसद में नहीं हुआ पास तो जगन मोहन रेड्डी का आया रिएक्शन, सरकार या विपक्ष किसके साथ?
महिला आरक्षण बिल संसद में नहीं हुआ पास तो जगन मोहन रेड्डी का आया रिएक्शन, सरकार या विपक्ष किसके साथ?
Viral Video: झप्पर में घुस गया था जहरीला दानव, लड़के ने डेयरिंग दिखा नंगे हाथ से ही पकड़ लिया
झप्पर में घुस गया था जहरीला दानव, लड़के ने डेयरिंग दिखा नंगे हाथ से ही पकड़ लिया
Paracetamol Pregnancy Risks: क्या प्रेग्नेंसी में पैरासीटामॉल खाने से बच्चे को हो जाती है ऑटिज्म? स्टडी में सामने आया सच
क्या प्रेग्नेंसी में पैरासीटामॉल खाने से बच्चे को हो जाती है ऑटिज्म? स्टडी में सामने आया सच
Embed widget