उत्तराखंड के देहरादून में बुधवार सुबह उस हडकंप मच गया, जब दिहाड़ी पर निकले एक मजदूर को बेकाबू डंपर ने रौंद दिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. मृतका की पहचान बिहारी निवासी सकल देव साहनी के रूप में हुई है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और डंपर चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है.

Continues below advertisement

स्थानीय लोगों के मुताबिक खनन सामग्री से लदा एक तेज रफ्तार डंपर ढलान पर बेकाबू हो गया और सड़क किनारे खड़े करीब पचास साल के सकल देव को रौंदता चला गया. डंपर उन्हें घसीटते हुए करीब पचास मीटर तक ले गया. जब तक कोई कुछ समझ पाता, वे दम तोड़ चुके थे.

यह भी पढ़ें: इस्तीफा न देने पर अड़ीं ममता बनर्जी, केशव प्रसाद की दीदी को नसीहत- 'बस एक ही रास्ता बचा है...'

Continues below advertisement

ढलान पर काबू नहीं रहा ड्राइवर का

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक डंपर कांवली रोड से सहारनपुर चौक की तरफ आ रहा था. ढलान आते ही ड्राइवर का नियंत्रण छूट गया. सड़क किनारे खड़े सकल देव उसकी चपेट में आ गए. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मांस के टुकड़े सड़क पर बिखर गए. इसके बाद भागते हुए डंपर ने एक पिकअप को भी टक्कर मार दी. भीड़ बढ़ते देख चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया.

फूट पड़ा लोगों का गुस्सा, डेढ़ घंटे ठप रहा यातायात

हादसे की खबर फैलते ही इलाके में चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों का गुस्सा काबू से बाहर हो गया. लोगों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया, टायर और लकड़ियाँ जला दीं और कांवली रोड को पूरी तरह बंद कर दिया. पुलिस को काफी देर तक शव तक पहुँचने नहीं दिया गया. गुस्साई भीड़ ने डंपर के शीशे भी तोड़ दिए। करीब डेढ़ घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा.

यह भी पढ़ें: ममता बनर्जी इस्तीफा देंगी या नहीं? संवैधानिक संकट की आशंकाओं के बीच TMC चीफ से मिलेंगे अखिलेश यादव

हंगामे की सूचना पर शहर कोतवाल हरिओम राज चौहान समेत कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुँची और किसी तरह भीड़ को समझा-बुझाकर शांत कराया.