देहरादून: अनलॉक में रियायतें मिलने के बाद भले ही प्रशासन की तरफ से कोविड शर्तों को पूरा कराने की बात कही जा रही हो लेकिन देहरादून के व्यस्त बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना प्रशासन के लिए चुनौति बना हुआ है. ऐसे में अब जिला प्रशासन जल्द ही पलटन बाजार, झंडा बाजार, हनुमान चौक की दुकानों पर ऑड-ईवन का फॉर्मूला शुरू कर सकता है. हालांकि, पुलिस ने व्यपार मंडल को कहा गया है कि वो दुकानों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें. अगर शिकायतें मिलती हैं तो उसके बाद ऑड-ईवन को लागू कर दिया जाएगा.
एसपी सिटी श्वेता चौबे ने जानकारी देते हुए बताया कि झंडा बाजार, हनुमान चौक और पलटन बाजार से लगातार शिकायत मिल रही हैं कि बाजार में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा है. हमने व्यापार मंडल से बातचीत की है साथ ही बाजार में अलग-अलग स्थान चिन्हित किए है और वहां पर बैरियर्स लगाए गए हैं. इसके अलावा वाहनों का आवागमन थोड़ा कम कराया गया है. साथ ही पार्किंग स्थल भी चिन्हित किए गए हैं जहां बाजार के दुकानदारों के वाहन पार्क कराए जा रहे हैं.
एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि बाजारों में भीड़ न हो उसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. बाजारों में अलग-अलग पेट्रोलिंग टीमें लगी हुई हैं साथ व्यपारियों से भी सहयोग की अपील की गई है. उन्होंने बताया कि दुकानदारों से भी कहा गया है कि वो सोशल डिस्टेसिंग का पालन करवाएं. जिला प्रशासन की तरफ से दुकानों के शटर पर नंबर भी डाले गए हैं. एसपी सिटी ने बताया कि इस तरह की व्यवस्था दो दिन तक चलेगी और अगर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं होता है तो फिर उचित फैसला लिया जाएगा.
यह भी पढ़ें:
