मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन सार्वजनिक रूप से महाभियोग लाने की तैयारी कर रहा है. 30 अक्टूबर को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर इसका आयोजन होगा. जिस पर काँग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान आया है. उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार को आज नहीं तो हटना ही पड़ेगा. आज देश के हालात इमरजेंसी से भी ज्यादा खराब हो गए हैं. 

Continues below advertisement

इमरान मसूद ने इंडिया ब्लॉक के सार्वजनिक महाभियोग कार्यक्रम के आयोजन पर कहा कि 30 तारीख को हमारी रैली होगी. ये लोग हमेशा आपातकाल-आपातकाल कहते हो तो इस समय तो आपातकाल से भी ज्यादा खराब हालात हैं. काँग्रेस सांसद ने दावा किया कि ज्ञानेश कुमार को आज नहीं तो कल हटना तो पड़ेगा.  

ज्ञानेश कुमार को लेकर BJP पर निशाना

उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई वोट चोरी के ख़िलाफ़ है. ज्ञानेश कुमार के लिए भाजपा अपने लोगों को क्यों सड़कों पर उतार रही है. ये लोग फंसने के बाद उलटे सीधे काम कर रहे हैं. सब चुनाव लूटे जा रहे हैं. बीजेपी ने धांधली के नए-नए रिकॉर्ड कायम कर दिए. पीलीभीत मॉडल उसका सबसे बड़ा सबूत है. 

Continues below advertisement

'ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, शूद्र जातिसूचक शब्द नहीं', रामदेव बोले- सनातन में सब बराबर

वोटर कार्ड से आधार कार्ड को लिंक करने पर काग्रेस सांसद ने कहा कि आपने फिर आधार कार्ड क्यों बनाया? अगर आप हर बात में आधार कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हो तो वोटर लिस्ट में भी आधार का इस्तेमाल करो. वोटर लिस्ट में अगर आप आधार कनेक्ट कर दोगे तो उसमें थंब इंप्रेशन जाता है, बायोमेट्रिक है तो वोटर लिस्ट में जो गड़बड़ी हो रही है उसे रोकने का काम होगा. 

सोनिया गांधी की किताब पर कही ये बात

इमरान मसूद ने सोनिया गांधी की किताब को लेकर भी जवाब दिया और कहा कि आसमान के ऊपर धूल फेंकेगे तो मुंह पर गिरेगी. सोनिया जी ने कितना त्याग किया है. वो तो 2004 में ही पीएम बन सकती थीं. जो लोग सोनिया जी के बारे में बोलते है उनसे क्या उम्मीद कर सकते हैं. वो पूरा भाषण हिंदी में देती हैं. उनका व्यक्तित्व बिल्कुल अलग है.