दिल्ली में इंडिया गठबंधन के 'चलो दिल्ली' मार्च के दौरान कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने चुनाव आयोग और केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला. मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों की ओर से प्रस्ताव पारित किए जाने के बीच इमरान मसूद ने कहा कि ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना पड़ेगा.
कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की साख को नुकसान पहुंचाया गया है और देश में चुनाव धांधली के जरिए जीते जा रहे हैं. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी तीखी टिप्पणी की. इसके अलावा समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान की रिहाई के बाद ED की कार्रवाई और उनके बयान पर भी प्रतिक्रिया दी.
इमरान मसूद ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर कहा, "ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना पड़ेगा. सारी चीजें प्रूव्ड हैं. कब तक वो नहीं देंगे? बेशर्म हो करके देंगे, कोर्ट उनसे इस्तीफा लेगा, उनकी चोरी पकड़ी गई है."
वाराणसी क्रिकेट स्टेडियम के उद्घाटन की तैयारी तेज, दिसंबर में होगा पहला मैच?
उन्होंने चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की चुनावी व्यवस्था को तबाह कर दिया गया है. उनके मुताबिक, पहले पूरी दुनिया में भारतीय चुनाव आयोग और देश की साख थी, लेकिन अब उसे बर्बाद कर दिया गया है.
पीएम मोदी पर निशाना, पाकिस्तान से कर दी तुलना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए इमरान मसूद ने कहा, "दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र उसको तबाह कर दिया. पूरे विश्व के अंदर हमारे चुनाव आयोग की साख थी, देश की साख थी, उसको बर्बाद कर दिया. सारे के सारे चुनाव धांधली करके जीतते हो."
उन्होंने आगे कहा, "हिंदुस्तान का भी पाकिस्तान बना दिया. पाकिस्तान तबाह मुल्क है. वहां भी यही काम होता था, यहां भी प्रधानमंत्री यही काम शुरू कर दिया."
इमरान मसूद ने सरदार पटेल और RSS का जिक्र करते हुए भी प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, "अगर सरदार पटेल प्रधानमंत्री होते ना, तो मोदी जी तुम पैदा ही ना हुए होते. उन्होंने RSS को सबसे पहले रगड़ दिया था, ये पंडित जवाहरलाल नेहरू बड़े हृदय के व्यक्ति थे."
आजम खान के बयान का किया समर्थन
सपा नेता आजम खान को लेकर इमरान मसूद ने कहा कि उनके बयान को किसी धर्म विशेष से जोड़कर नहीं देखना चाहिए. उन्होंने कहा कि आजम खान ने जो कहा, उसके पीछे उनका दर्द है और देश को समझना चाहिए कि मुसलमानों की क्या स्थिति कर दी गई है.
उन्होंने कहा, "धर्म विशेष नहीं उन्होंने कहा मुस्लिम होने की सजा मिल रही है. यह आजम खान के जो लफ्ज थे, उनके अंदर जो दर्द था. उस दर्द को देश को समझना चाहिए कि देश के मुसलमान का हाल क्या कर दिया."
आजम खान के खिलाफ दर्ज मामलों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "भैंस चोरी, मुर्गी चोरी, अंडा चोरी, किस लेवल के ऊपर गिर कर के राजनीति हो रही है. किस हद तक गिरेंगे?"
इमरान मसूद ने आगे कहा, "अल्लाह-ईश्वर सबका इंसाफ करता है, ये जो करने वाले हैं ना, ये समझ रहे हैं कि ये अजय और अमर हो गए. सब कर्मों का हिसाब इसी जन्म में होगा, इसी उसके अंदर होगा और यहीं धरती पर होगा. जिसने जो किया है गलत."
उन्होंने कहा, "मैं चुनौती नहीं दे रहा हूँ, मैं तो ईश्वर का कानून बता रहा हूँ कि सारा कानून तुम्हारा ही नहीं चलता है. ईश्वर हिसाब करने वाला है, अल्लाह हिसाब करने वाला है, यहीं होगा हिसाब."
सरदार पटेल जयंती पर CM योगी ने बांटे स्वरोजगार के तोहफे, लाभार्थियों के खिले चेहरे
चुनाव को बताया ऐसी घटनाओं की वजह
इमरान मसूद ने देश में इस तरह की घटनाओं के पीछे चुनावी राजनीति को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा, "ये चुनाव के कारण ही होती हैं. चुनाव की वजह से ही होता है, हमारे देश के अंदर ये परंपराएं नहीं थीं. इन्होंने आ करके सब सत्यानाश कर दिया."
