लखनऊ, एबीपी गंगा। देशभर में लॉकडाउन होने के कारण दिहाड़ी मजदूर जैसे हजारों प्रवासी अपने-अपने घरों की ओर जा रहे हैं। इस वजह से हजारों लोग रास्ते में ही फंसे हुए हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ऐसे ही लोगों की मदद के लिए अपील की है। प्रियंका ने शनिवार को कहा कि मजदूर देश की रीढ़ हैं और उनकी मदद की जानी चाहिए।

प्रियंका ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस के एक ट्वीट को शेयर किया है। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा, "इन मजबूर हिंदुस्तानियों के साथ ऐसा सलूक मत कीजिए। हमें शर्म आनी चाहिए कि हमने इन्हें इस हाल में छोड़ दिया है। ये हमारे अपने हैं। मजदूर देश की रीढ़ की हड्डी है। कृपया इनकी मदद करिए।"

बतादें जिस ट्वीट को प्रिंयका ने रिट्वीट किया है उसमें एक वीडियो भी है। इस वीडियो में रात में भी प्रवासियों को घर वापस जाते दिखाया गया है।