एक्सप्लोरर

यूपी में पूर्व सैनिकों की उपेक्षा पर भड़के कांग्रेस नेता अजय राय, CM योगी को लिखा पत्र

UP News: उत्तर प्रदेश में लगभग 4 लाख पूर्व सैनिक और हजारों वीर नारियां व आश्रित परिवार रहते हैं. केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से इनके लिए कई योजनाएं चलाई जाती हैं.

Lucknow News: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अजय राय ने पूर्व सैनिकों के कल्याण और पुनर्वास से जुड़े विभाग में भारी लापरवाही और पदों की रिक्तता को लेकर राज्य सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं. कांग्रेस नेता अजय राय ने कहा है कि योगी सरकार की संवेदनहीनता के चलते पूर्व सैनिक, वीर नारियां और उनके परिजन कई वर्षों से परेशान हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर तत्काल प्रभाव से भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है.

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष के मुताबिक उत्तर प्रदेश सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास विभाग में स्वीकृत 19 सहायक सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारियों के पदों में से 18 खाली पड़े हैं. इसी तरह, 84 स्वीकृत कल्याण कार्यकर्ता पदों में से 51 पद रिक्त हैं. इन पदों पर सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की नियुक्ति होती है, जो सेना से जुड़े नियम-कायदों, अभिलेखों और कल्याणकारी योजनाओं की गहरी समझ रखते हैं.

इन पदों के खाली होने से न सिर्फ विभाग का कामकाज ठप पड़ा है, बल्कि हजारों पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को पेंशन, स्वास्थ्य सेवाओं, पुनर्वास और अन्य जरूरी मदद पाने में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. अजय राय ने इस मुद्दे को बेहद गंभीर बताया और कहा कि सरकार ने जानबूझकर इन पदों को वर्षों से खाली रखा है, जिससे स्पष्ट होता है कि सरकार को सैनिकों की चिंता नहीं है.

यूपी में रहते हैं 4 लाख पूर्व सैनिक और हजारों वीर नारियां व आश्रित परिवार 

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में लगभग 4 लाख पूर्व सैनिक और हजारों वीर नारियां व आश्रित परिवार रहते हैं. केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से इनके लिए कई योजनाएं चलाई जाती हैं, लेकिन जब इन्हें ज़मीनी स्तर पर लागू करने वाले ही नहीं होंगे तो लाभ कैसे पहुंचेगा?

पूर्व सैनिक विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (संगठन) सुभाष मिश्रा ने भी यह मुद्दा कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के सामने उठाया था, जिसके बाद अजय राय ने तुरंत मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर 7 जनवरी 1970 की नियमावली (1969) के तहत रिक्त पदों पर अधियाचन जारी कर भर्ती प्रक्रिया शुरू कराने की मांग की.

सैनिकों के लिए काम करना सरकार का कर्तव्य- अजय राय

अजय राय ने कहा कि सैनिक देश की सेवा करते हैं, और उनके लिए काम करना सरकार का कर्तव्य है. यदि सरकार ने जल्द कदम नहीं उठाया तो कांग्रेस इस मुद्दे को सड़क से सदन तक उठाएगी. यह मामला न केवल प्रशासनिक लापरवाही का उदाहरण है, बल्कि उन जांबाज सैनिकों के प्रति सरकारी उपेक्षा को भी दर्शाता है, जिन्होंने देश की सुरक्षा के लिए अपनी जवानी कुर्बान की.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘ये एकतरफा फैसला, हम अपने निर्यातकों के हितों...’, मेक्सिको के 50% टैरिफ पर भारत का पहला रिएक्शन
‘ये एकतरफा फैसला, हम अपने निर्यातकों के हितों...’, मेक्सिको के 50% टैरिफ पर भारत का पहला रिएक्शन
UP विधानसभा चुनाव को लेकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा ऐलान, बोले- 'सभी 403 सीटों पर...'
UP विधानसभा चुनाव को लेकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा ऐलान, बोले- 'सभी 403 सीटों पर...'
ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई, Z+ सिक्योरिटी मिली हुई
ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई, Z+ सिक्योरिटी मिली हुई
IPL 2026 की नीलामी में इन 10 विदेशी खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें, 3 को मिल सकते हैं 10 करोड़ से ज्यादा
IPL 2026 की नीलामी में इन 10 विदेशी खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें, 3 को मिल सकते हैं 10 करोड़ से ज्यादा

वीडियोज

शादी के 7 फेरों का शैतान बलमा
UP News: यूपी के फतेहपुर में डीजल टैंकर में टक्कर..सैकड़ों लीटर डीजल सड़क पर बह गया | Maharashtra
कैसी है धुरंधर फिल्म? धुरंधर के असली धुरंधर अक्षय खन्ना पर फैंस का क्या है रिएक्शन?
Mob Lynching Case: 5 दिसंबर को नवादा में क्या हुआ? | Bihar Mob Lynching | Latest News
Mob Lynching Case: 'बटेंगे तो कटेंगे' का असर? सबसे सटीक विश्लेषण देखिए... | Sandeep Chaudhary

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘ये एकतरफा फैसला, हम अपने निर्यातकों के हितों...’, मेक्सिको के 50% टैरिफ पर भारत का पहला रिएक्शन
‘ये एकतरफा फैसला, हम अपने निर्यातकों के हितों...’, मेक्सिको के 50% टैरिफ पर भारत का पहला रिएक्शन
UP विधानसभा चुनाव को लेकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा ऐलान, बोले- 'सभी 403 सीटों पर...'
UP विधानसभा चुनाव को लेकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा ऐलान, बोले- 'सभी 403 सीटों पर...'
ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई, Z+ सिक्योरिटी मिली हुई
ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई, Z+ सिक्योरिटी मिली हुई
IPL 2026 की नीलामी में इन 10 विदेशी खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें, 3 को मिल सकते हैं 10 करोड़ से ज्यादा
IPL 2026 की नीलामी में इन 10 विदेशी खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें, 3 को मिल सकते हैं 10 करोड़ से ज्यादा
Year Ender 2025: इन 6 फिल्मों की रिलीज से पहले बना था खूब बज, आते ही फुस्स हो गईं सभी
इन 6 फिल्मों की रिलीज से पहले बना था खूब बज, आते ही फुस्स हो गईं सभी
लालू की संपत्ति को लेकर सम्राट चौधरी के बयान से सियासी बवाल, RJD बोली- 'कानून हाथ में लेने की...'
लालू की संपत्ति को लेकर सम्राट चौधरी के बयान से सियासी बवाल, RJD बोली- 'कानून हाथ में लेने की...'
'BJP के ऐतिहासिक प्रदर्शन को...', तिरुवनंतपुरम में फहराया भगवा तो शशि थरूर का आया पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'BJP के ऐतिहासिक प्रदर्शन को...', तिरुवनंतपुरम में फहराया भगवा तो शशि थरूर का आया पहला रिएक्शन, क्या कहा?
Video: सालों बाद विदेश से लौटे बेटे ने एयरपोर्ट पर मां को दिया सरप्राइज, रुला देगा मां का रिएक्शन- वीडियो वायरल
सालों बाद विदेश से लौटे बेटे ने एयरपोर्ट पर मां को दिया सरप्राइज, रुला देगा मां का रिएक्शन- वीडियो वायरल
Embed widget