सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद यूपी विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही लगातार सुर्खियों में हैं. एबीपी न्यूज से खास बातचीत में उन्होंने अपने आप को लेकर बड़ी कह दी है. इमरान मसूद से सवाल किया गया कि वे अपने आप को सबसे पहले एक हिंदुस्तानी समझते हैं या एक मुसलमान समझते हैं. इस पर इमरान मसूद ने कहा, "हिंदुस्तानी मसुलमान."

Continues below advertisement

वहीं वंदे मातरम् पर इमरान मसूद ने कहा था कि इस गाने के लिए मेरा धर्म इसकी इजाजत नहीं देता. इस पर उन्होंने फिर से कहा कि मेरा धर्म इजाजत नहीं देता. मैं अल्लाह के अलावा किसी की उपासना नहीं कर सकता. मैं मुल्क के लिए जान दे दूंगा. अपनी गर्दन कटवा दूंगा. यह मेरा मादरे वतन है. भारत माता की जय बोलुंगा. 

'हमारे यहां अल्लाह के सिवा किसी का सज्दा नहीं करते'

उन्होंने आगे कहा, "वंदे मातरम् के आखिरी के जो चार छंद हैं वह पूरी पूजा पद्धति है. मैं नहीं गाता. मुझे जन गण मन याद है मैं वो गाता हूं. मैं खड़े होकर वंदे मातरम् नहीं गाऊंगा. हमारे यहां अल्लाह के अलावा किसी के आगे सज्दा नहीं किया जा सकता." उन्होंने आगे कहा, "मैं वंदे मातरम् का सम्मान करूंगा और पूरा करूंगा लेकिन गाऊंगा नहीं."

Continues below advertisement

असम में एसआईआर पर दिया ये बयान

इमरान मसूद ने आगे कहा कि असम में एसआईआर कराइए. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि नॉर्थ ईस्ट में एसआईआर क्यों नहीं हो रही. जब आप वहां बांग्लादेश और वर्मा के घुसपैठिए बता रहे हैं तो अब तक वहां एसआईआर क्यों नहीं हुई. मैं कह रहा हूं वहां नहीं होगी. यह लोग नहीं कराएंगे क्योंकि वहां नबंर बताना पड़ेगा जो यह नहीं बता पाएंगे.

इमरान मसूद ने आगे कहा कि बिहार में जब चुनाव हो रहा था तो स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं. बीजेपी के लोग लेकर जा रहे थे. लेकिन मैं कह रहा हूं कि जहां सबसे ज्यादा बांग्लादेश का बॉर्डर लग रहा है, जहां सबसे ज्यादा आप शोर मचा रहे हैं कि मुसलमान घुस गए वहां पर एसआईआर क्यों नहीं करा रहे. यह सब चुनाव जीतने का ड्रामा और दिखावा है.

'BJP के दफ्तर में जूते चलकर रहेंगे', UP चुनाव से पहले इमरान मसूद का बड़ा दावा