एक्सप्लोरर

जय हिंद यात्रा पर रोक से कांग्रेस आक्रोशित, अजय राय बोले- सेना के सम्मान से भी डरी योगी सरकार

Lucknow News: कांग्रेस नेता अजय राय ने कहा कि हम कांग्रेसजन देश के लिए सब कुछ देने को तैयार हैं. अगर सरकार को हमारी देशभक्ति से भी डर लगता है, तो यह चिंता की बात है.

UP News: भारतीय सेना के समर्थन में निकाली जा रही ‘जय हिंद यात्रा’ को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा रोके जाने पर कांग्रेस पार्टी ने तीखी नाराजगी जताई है. शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में यह यात्रा शहीद स्मारक से झंडेवाला पार्क तक निकाली जानी थी, जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ता और पूर्व सैनिक तिरंगा हाथ में लेकर सेना के सम्मान में नारे लगाने वाले थे. लेकिन प्रदेश प्रशासन ने इस शांतिपूर्ण यात्रा की अनुमति नहीं दी.
 
इस मौके पर शहीद स्मारक पर मौजूद उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि “यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि जब पूरा देश भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को सलाम कर रहा है, तब उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ऐसी यात्रा को रोककर लोकतंत्र की भावना को ठेस पहुँचा रही है.” उन्होंने इसे सरकार का “तानाशाही रवैया” बताया.

कांग्रेस की ओर से देशभर में यह यात्रा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के निर्देश पर निकाली जा रही है. इसका मकसद भारतीय सेना के साहस, त्याग और बलिदान के प्रति आभार जताना है. उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने लखनऊ में इस यात्रा का आयोजन किया था, जिसमें सेना के पूर्व सैनिकों को भी शामिल किया गया था. लेकिन सरकार की अनुमति नहीं मिलने पर यात्रा को रोक दिया गया. इसके विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक पर ही राष्ट्रगान गाया और ‘जय हिंद’ के नारे लगाकर कार्यक्रम का समापन किया.

तानाशाही से नहीं डरेंगे- अजय राय

कांग्रेस नेता अजय राय ने कहा कि “हम कांग्रेसजन देश के लिए सब कुछ देने को तैयार हैं. अगर सरकार को हमारी देशभक्ति से भी डर लगता है, तो यह चिंता की बात है. हम न डरने वाले हैं, न रुकने वाले. हम हर परिस्थिति में सेना के साथ खड़े रहेंगे.” इस मौके पर कांग्रेस के कई बड़े नेता मौजूद रहे, जिनमें राज्यसभा में उपनेता प्रतिपक्ष प्रमोद तिवारी, सांसद तनुज पुनिया, पूर्व मंत्री राजबहादुर, नकुल दुबे, पूर्व विधायक सतीश आजमानी, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता शामिल थे.

मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के निर्देश पर हुई जय हिंद यात्रा की शुरुआत

गौरतलब है कि कांग्रेस इन दिनों देशभर में सेना के समर्थन में “जय हिंद यात्रा” निकाल रही है, जिसकी शुरुआत हाल ही में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के निर्देश पर हुई है. यह यात्रा गैर-राजनीतिक रूप से केवल सेना के सम्मान में आयोजित की जा रही है, लेकिन उत्तर प्रदेश में इसे अनुमति न मिलने को लेकर राजनीतिक बहस छिड़ गई है. कांग्रेस का आरोप है कि योगी सरकार लोकतांत्रिक अधिकारों का गला घोंट रही है और राष्ट्रभक्ति के नाम पर केवल राजनीति कर रही है, जबकि जब कोई विपक्ष सेना का समर्थन करता है तो उसे रोका जा रहा है.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वे सेब और संतरे की तरह...', संसद में राहुल और प्रियंका की स्पीच पर कांग्रेस सांसद का रिएक्शन
'वे सेब और संतरे की तरह...', संसद में राहुल और प्रियंका की स्पीच पर कांग्रेस सांसद का रिएक्शन
दिल्ली के कालकाजी में तीन लोगों ने की आत्महत्या, घर में पंखे से लटके मिले शव
दिल्ली के कालकाजी में तीन लोगों ने की आत्महत्या, घर में पंखे से लटके मिले शव
'सोचना भी नहीं कोई मुझे डरा-धमका सकता है', पूर्व सांसद की याचिका पर सुनवाई करते हुए क्यों CJI को कहनी पड़ी यह बात?
'सोचना भी नहीं कोई मुझे डरा-धमका सकता है', पूर्व सांसद की याचिका पर सुनवाई करते हुए क्यों CJI को कहनी पड़ी यह बात?
जब बॉलीवुड ने पर्दे पर उतारे असली गैंगस्टर्स, अक्षय खन्ना से विवेक ओबेरॉय तक दिखें दमदार रोल
जब बॉलीवुड ने पर्दे पर उतारे असली गैंगस्टर्स, अक्षय खन्ना से विवेक ओबेरॉय तक दिखें दमदार रोल

वीडियोज

Goa Nightclub Case: लंबा नपेंगे लूथरा ब्रदर्स...दिल्ली लाने की तैयारी शुरु, जानें आगे अब क्या होगा!
Banaras घाट पर launch हुआ ‘Avatar Fire And Ash’ का देवनागरी Logo | James Cameron
India में Income Inequality का धमाका! 58% कमाई सिर्फ 10% के पास | Paisa Live
Bollywood News: बॉलीवुड गलियारों की नई खबरें | KFH
Gujarat News: 6 साल की मासूम के साथ निर्भया जैसा कांड! सन्न कर देगा |ABPLIVE

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे सेब और संतरे की तरह...', संसद में राहुल और प्रियंका की स्पीच पर कांग्रेस सांसद का रिएक्शन
'वे सेब और संतरे की तरह...', संसद में राहुल और प्रियंका की स्पीच पर कांग्रेस सांसद का रिएक्शन
दिल्ली के कालकाजी में तीन लोगों ने की आत्महत्या, घर में पंखे से लटके मिले शव
दिल्ली के कालकाजी में तीन लोगों ने की आत्महत्या, घर में पंखे से लटके मिले शव
'सोचना भी नहीं कोई मुझे डरा-धमका सकता है', पूर्व सांसद की याचिका पर सुनवाई करते हुए क्यों CJI को कहनी पड़ी यह बात?
'सोचना भी नहीं कोई मुझे डरा-धमका सकता है', पूर्व सांसद की याचिका पर सुनवाई करते हुए क्यों CJI को कहनी पड़ी यह बात?
जब बॉलीवुड ने पर्दे पर उतारे असली गैंगस्टर्स, अक्षय खन्ना से विवेक ओबेरॉय तक दिखें दमदार रोल
जब बॉलीवुड ने पर्दे पर उतारे असली गैंगस्टर्स, अक्षय खन्ना से विवेक ओबेरॉय तक दिखें दमदार रोल
IPL 2026 ऑक्शन में सबसे पहले किस खिलाड़ी की लगेगी बोली? जानें पहले सेट में कौन-कौन से प्लेयर्स
IPL 2026 ऑक्शन में सबसे पहले किस खिलाड़ी की लगेगी बोली? जानें पहले सेट में कौन-कौन से प्लेयर्स
कब आएगी पीएम किसान निधि की 22वीं किस्त, किसान भाई जरूर कर लें ये काम
कब आएगी पीएम किसान निधि की 22वीं किस्त, किसान भाई जरूर कर लें ये काम
चीन के एक लाख भारत में कितने? ये है वहां नौकरी करने के फायदे
चीन के एक लाख भारत में कितने? ये है वहां नौकरी करने के फायदे
कहीं अनजाने में अपने बच्चे को सर्दी-खांसी की दवाई का ओवरडोज तो नहीं दे रहे आप? जानें यह कितना खतरनाक
कहीं अनजाने में अपने बच्चे को सर्दी-खांसी की दवाई का ओवरडोज तो नहीं दे रहे आप? जानें यह कितना खतरनाक
Embed widget