एक्सप्लोरर

UP News: आगामी त्योहारों को लेकर सीएम योगी ने की समीक्षा बैठक, बोले- सुरक्षा व्यवस्था हो चाक-चौबंद

CM Yogi News: सीएम योगी ने आगामी त्योहारों, गणतंत्र दिवस, राम मंदिर उद्घाटन की सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा की है. इस दौरान सीएम ने जरूरी दिशा-निर्देश दिए.

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी पर्व त्योहारों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के संबंध में मंगलवार को शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा की. सीएम ने पुलिस कमिश्नरों, मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों व पुलिस कप्तान गणों द्वारा की जा रही तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. बैठक में अयोध्या, गोरखपुर और प्रयागराज के मंडलायुक्त ने अपनी तैयारियों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया.

समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री की ओर से निर्देश दिया कि आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रीरामलला के बालरूप के नूतन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा का बहुप्रतीक्षित समारोह होने वाला है. देश-विदेश से धर्म, राजनीति, उद्योग, विज्ञान, सिनेमा, साहित्य, कला सहित अनेक क्षेत्रों के लब्धप्रतिष्ठ जन, संत समाज इसके साक्षी होंगे. मकर संक्रांति से गोरखपुर में खिचड़ी मेला, प्रयागराज में माघ मेला प्रारंभ हो रहा है. फर्रुखाबाद में भी प्राचीनकाल से कल्पवास की व्यवस्था है. 

सीएम ने दिए जरूरी दिशा निर्देश

सीएम ने कहा कि इसी माह 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन है, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह है. कानून-व्यवस्था की दृष्टि से आने वाला समय अत्यंत संवेदनशील है. ऐसे में हमें पुख्ता इंतजाम करने होंगे. यह समय हमारे लिए प्रदेश की ग्लोबल ब्रांडिंग का भी सुअवसर है. अयोध्या में श्रीरामलला के विराजने के चिरप्रतीक्षित अवसर पर जनभावनाओं का गहरा जुड़ाव है. भव्य-दिव्य मंदिर में भगवान के विराजने के इस अवसर पर दिन में लोग देव मंदिरों में भजन-कीर्तन करेंगे और सायंकाल 'श्रीरामज्योति जलाकर दीपोत्सव मनाएंगे. इस ऐतिहासिक अवसर पर शिक्षण संस्थाओं और शासकीय कार्यालयों सहित पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश होगा. मदिरा आदि की दुकानें बंद रहें. 

माघमेला की तैयारियां समय से करें पूरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रयागराज में त्रिवेणी तट पर माघमेला की तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं. माघ मेले का पहला स्नान 15 जनवरी को होगा. ये आयोजन प्रयागराज कुम्भ 2025 का पूर्वाभ्यास है. प्रयागराज माघ मेले में प्रयास हो कि श्रद्धालुओं को कम से कम पैदल चलना पड़े. इसके अलावा गोरखपुर में श्रीगोरखनाथ मन्दिर के आस-पास की सड़कों का सुदृढ़ीकरण करा लिया जाए. मेला परिसर में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना होगा. सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को प्रतिबंध कड़ाई से लागू करें. मेला परिसर में निर्बाध बिजली आपूर्ति कराई जाए. 

14 जनवरी से स्वच्छता का विशेष अभियान होगा शुरू

इसके साथ ही सीएम ने कहा कि 14 जनवरी से अयोध्या से प्रदेशव्यापी स्वच्छता का विशेष अभियान प्रारंभ हो रहा है. मैं स्वयं अयोध्या में उपस्थित रहूंगा. इस अभियान से शिक्षकों, विद्यार्थियों, मंगल दलों, सामाजिक कार्यकर्ताओं को जोड़ें. हर देव मन्दिर, चिकित्सालय, विद्यालय, सड़क, गली की साफ-सफाई हो. सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग न करने के लिए जनजागरुकता बढाएं. 22 जनवरी के बाद अयोध्या में हर दिन 2-3 लाख श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना है. अयोध्या प्रशासन को इसके लिए तैयार रहना होगा. पार्किंग और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना होगा. परिवहन विभाग कम से कम 500 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की जाए. सुरक्षा के लिए 24×7 मुस्तैद रहना होगा. 

जरूरतमंद को कम्बल उपलब्ध कराएं

सीएम ने कहा कि प्रदेश में ठंड और कोहरे का बड़ा असर है. यह हमारी जिम्मेदारी है कि कोई भी व्यक्ति ठंड से ठिठुरता न हो, हर जरूरतमंद को कम्बल उपलब्ध कराएं. रैन बसेरों को एक्टिव करें. अधिकारीगण फील्ड में उतरें. सेवाभाव के साथ जरूरतमन्दों की मदद करें. ठंड के मौसम में हमें पशुओं का भी ध्यान रखना होगा. गो-आश्रय स्थलों में शीतलहर से बचाव और चारा आदि के प्रबंध किए जाएं. अयोध्या के साथ-साथ जहां कहीं भी मेलों का आयोजन हुआ है, वहां जन सहायता और खोया-पाया डेस्क लगाए जाएं. अयोध्या में कम से कम 10 हजार से अधिक सीसी टीवी कैमरे लगाए जाने चाहिए.

इसके साथ ही आगामी 24 जनवरी को यूपी दिवस का समारोह है. 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस है. पूरे प्रदेश को इससे जोड़ा जाए. आईजीआरएस/सीएम हेल्प लाइन को लेकर संवेदनशील विभागों ने अच्छा कार्य किया है. ऐसे विभागों, जिलाधिकारियों, पुलिस कप्तानों, थानों और तहसीलों से औरों को प्रेरणा लेनी चाहिए, संतोषजनक प्रदर्शंन न करने वाले जिलों, थानों और तहसीलों को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करने की आवश्यकता है. जनता से सीधा जुड़ाव रखने वाले विभाग के फील्ड में तैनात अधिकारी हर दिन न्यूनतम एक घंटा जनसुनवाई के लिए जरूर नियत करें. 

ये भी पढ़ें- 

Ram Mandir Opening: शराब के शौकीन दें ध्यान! 22 जनवरी को नहीं छलका पाएंगे जाम, ठेके बंद रखने का जारी हुआ फरमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अल्लाह के सिवा कोई खुदा नहीं', ओवैसी-इकरा से लेकर आगा तक, मुस्लिम सांसदों ने बताया क्यों नहीं गाते वंदे मातरम
'अल्लाह के सिवा कोई खुदा नहीं', ओवैसी-इकरा से लेकर आगा तक, मुस्लिम सांसदों ने बताया क्यों नहीं गाते वंदे मातरम
बिहार: भर्ती एग्जाम से पहले पटना में परीक्षा माफिया गिरफ्तार, पढ़ें पूरा मामला
बिहार: भर्ती एग्जाम से पहले पटना में परीक्षा माफिया गिरफ्तार, पढ़ें पूरा मामला
IND vs SA 1st T20I: साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुभमन गिल हुए फ्लॉप, जल्दी आउट होने पर फैंस ने किया ट्रोल
साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुभमन गिल हुए फ्लॉप, जल्दी आउट होने पर फैंस ने किया ट्रोल
Tere Ishk Mein BO Day 5: 'धुरंधर' के आगे भी खूब नोट बटोर रही 'तेरे इश्क में', लेकिन हिट होने के लिए चाहिए अभी इतने करोड़
'धुरंधर' के आगे भी खूब नोट बटोर रही 'तेरे इश्क में', लेकिन हिट होने के लिए चाहिए अभी इतने करोड़

वीडियोज

Crime News:लेडी कांस्टेबल के जाल में इंस्पेक्टर ?| Crime News
Madhya Pradesh News: बिटिया ने दिखाया नेताजी को 'आईना'! देर से आना सांसद को पड़ गया भारी
Rahul Gandhi on Vote Chori: वोट चोरी पर राहुल फुस्स 'बम'! | ABP News
UP Election 2027: सदन में अखिलेश..27 पर फोकस विशेष | CM Yogi | Akhilesh| Bharat Ki Baat with Pratima
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी विवाद बढ़ा… चुनाव आयोग पर उठ रहे बड़े सवाल! | Seedha Sawal | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अल्लाह के सिवा कोई खुदा नहीं', ओवैसी-इकरा से लेकर आगा तक, मुस्लिम सांसदों ने बताया क्यों नहीं गाते वंदे मातरम
'अल्लाह के सिवा कोई खुदा नहीं', ओवैसी-इकरा से लेकर आगा तक, मुस्लिम सांसदों ने बताया क्यों नहीं गाते वंदे मातरम
बिहार: भर्ती एग्जाम से पहले पटना में परीक्षा माफिया गिरफ्तार, पढ़ें पूरा मामला
बिहार: भर्ती एग्जाम से पहले पटना में परीक्षा माफिया गिरफ्तार, पढ़ें पूरा मामला
IND vs SA 1st T20I: साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुभमन गिल हुए फ्लॉप, जल्दी आउट होने पर फैंस ने किया ट्रोल
साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुभमन गिल हुए फ्लॉप, जल्दी आउट होने पर फैंस ने किया ट्रोल
Tere Ishk Mein BO Day 5: 'धुरंधर' के आगे भी खूब नोट बटोर रही 'तेरे इश्क में', लेकिन हिट होने के लिए चाहिए अभी इतने करोड़
'धुरंधर' के आगे भी खूब नोट बटोर रही 'तेरे इश्क में', लेकिन हिट होने के लिए चाहिए अभी इतने करोड़
Year Ender 2025: क्या आप जानते हैं, साल 2025 में चंद्रमा ने 161 बार बदली राशि, 31 दिसंबर को होगा आखिरी गोचर
क्या आप जानते हैं, साल 2025 में चंद्रमा ने 161 बार बदली राशि, 31 दिसंबर को होगा आखिरी गोचर
इजरायल में 100000 कमाए तो भारत में हो जाएंगे कितने रुपये? रकम सुनकर उड़ जाएंगे होश
इजरायल में 100000 कमाए तो भारत में हो जाएंगे कितने रुपये? रकम सुनकर उड़ जाएंगे होश
स्मोकिंग नहीं करता था 37 साल का यह शख्स, फिर क्यों डलवाने पड़े 2 हार्ट स्टंट? डॉक्टर ने बताई डराने वाली वजह
स्मोकिंग नहीं करता था 37 साल का यह शख्स, फिर क्यों डलवाने पड़े 2 हार्ट स्टंट? डॉक्टर ने बताई डराने वाली वजह
राहुल गांधी या प्रियंका गांधी, जानें दोनों में से कौन है ज्यादा पढ़ा लिखा?
राहुल गांधी या प्रियंका गांधी, जानें दोनों में से कौन है ज्यादा पढ़ा लिखा?
Embed widget