उत्तर प्रदेश की राजनीति में अयोध्या और धार्मिक आस्था को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष और प्रदेश सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी (SP) के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उनसे अयोध्या में रामलला के दर्शन नहीं करने को लेकर सवाल उठाए. न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में ओपी राजभर ने सपा प्रमुख पर तंज कसा.

Continues below advertisement

अखिलेश यादव के बलिया और देवरिया के दौरे को लेकर ओम प्रकाश राजभर ने कहा, "अखिलेश यादव अयोध्या के लिए क्यों कह रहे हैं, वो खुद ही गोरखपुर जाकर चुनाव लड़ लें. योगी आदित्यनाथ उनके घर में चुनाव लड़कर जीत जाएंगे. अखिलेश यादव का सरकार बनाने का सपना, सपना ही रह जाएगा." 

आकाश आनंद की मुश्किलें फिर बढ़ाएंगी मायावती? कांशीराम का जिक्र कर किया बड़ा ऐलान 

Continues below advertisement

राजभर ने मुजफ्फरनगर दंगे की दिलाई याद

अखिलेश यादव की ओर से श्रीराम के दर्शन को लेकर दिए गए बयान पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा, "प्रदेश की जनता सब जानती है कि मुजफ्फरनगर दंगे के वक्त लोग आपस में कट-मर रहे थे और ये सैफई में नाच देख रहे थे. इनके लोगों ने पूरे प्रदेश में 1,000 दंगे कराए. इनकी सरकार में पूरा प्रदेश दंगों की चपेट में हो गया था. गुंडे-माफिया अराजकता का माहौल पैदा किए हुए थे. आम आदमी और महिलाएं सुरक्षित नहीं थीं."

'अखिलेश यादव दर्शन करने क्यों नहीं गए?'

अखिलेश यादव की ओर से अयोध्या के विकास वाले बयान पर ओपी राजभर ने कहा, "अखिलेश यादव दर्शन करने क्यों नहीं गए? अखिलेश यादव प्रसाद लेते हुए चिंता में दिख रहे हैं कि खाएं कि न खाएं. जब वो मौलाना के यहां जाते हैं तो हंसी-खुशी से नान और रोटी लेते हैं."

योगी कैबिनेट की बैठक पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा, "यह रूटीन का कार्यक्रम है, हर मंगलवार को कैबिनेट बैठक होती है. व्यस्तता की वजह से एक-दो दिन आगे-पीछे हो जाता है. जो भी प्रस्ताव आए हैं, सभी पास किए जाएंगे.  सरकार की स्पष्ट मंशा है कि आगामी त्योहार को देखते हुए लोगों को आसानी से एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध करा दिया जाए."

'अखिलेश जी, हो आए अयोध्या?'

ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव को एक बात समझ लेनी चाहिए कि पिछड़ों के 27 प्रतिशत आरक्षण में नाई, विश्वकर्मा, प्रजापति, पाल, निषाद, केवट, मल्लाह, राजभर, और चौहान का अधिकार तो वो खुद लूटे हैं. पांच वर्ष सरकार में रहकर अपनी जाति को आगे बढ़ाया. योगी आदित्यनाथ की सरकार में योग्यता के आधार पर 10 लाख नौकरी दी गई. वहीं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राजभर ने अखिलेश को संबोधित करते हुए लिखा, 'अखिलेश जी, हो आए अयोध्या? दर्शन करने नहीं गए ना? जाते भी कैसे, दाढ़ी-टोपी रूठ जो जाती.'

उन्होंने अयोध्या में कारसेवकों पर गोली चलाए जाने की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि अखिलेश को यह भी बताना चाहिए कि अयोध्या की सड़कों पर पहुंचने पर क्या उन्हें कारसेवकों की चीखें याद नहीं आईं. उन्होंने इस घटना के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री और अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव की सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए अखिलेश से पश्चाताप करने की अपील की.   

अयोध्या दौरे में अखिलेश यादव को बुरी लगी ये बात! कहा- मुझे खेद है कि...