UP By Election 2024: उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर उपचुनाव होने हैं. उत्तर प्रदेश स्थित नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद (Chandra Shekhar Azad) ने उपचुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है. उनकी पार्टी मिल्कीपुर विधानसभा से उपचुनाव लड़ेगी. मतलब साफ है कि आजाद समाज पार्टी की तरफ से बहुत जल्द ही मिल्कीपुर सीट के लिए प्रत्याशी का ऐलान भी किया जा सकता है. 

आजाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद आज मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में रैली की. उनकी रैली में भारी भीड़ उमड़ी. नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद अयोध्या मिल्कीपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. उपचुनाव में प्रत्याशी उतारने को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ मंथन किया.

अयोध्याकेभदरसागैंगरेपपरबोलेचंद्रशेखरआजाद

भदरसा गैंगरेप मामले को लेकर चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि इस संबंध में अधिकारियों से बात हुई है. हमारी टीम लगातार परिवार के संपर्क में है. आरोपियों पर कार्रवाई हो रही है, जो भी इसमें दोषी हो बचे न, लेकिन जो निर्दोष लोग हैं उन्हें भी सजा न मिले. आरोपी मोईन खान के बेकरी पर चले बुलडोजर की कार्रवाई को लेकर उन्होंने कहा कि मैं इससे संतुष्ट नहीं हूं क्योंकि अपराधी एक होता है उसके परिवार को सजा नहीं मिलनी चाहिए.

संजयनिषादकोलेकरक्याबोलेचंद्रशेखरआजाद?

कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के भावुक होने को लेकर उन्होंने कहा कि मुझे इस बात का दुख है कि कैबिनेट मंत्री होने के बावजूद किसी को रोना पड़े और न्याय में देरी हो तो आप किस बात के कैबिनेट मंत्री हो. यदि मैं संजय निषाद की जगह होता तो अब तक कार्रवाई हो चुकी होती.

कानूनव्यवस्थापरखड़ेकिएसवाल 

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि जो पुलिस प्रशासन के लोग इसमें लिप्त हैं उन पर भी कठोर कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होने कहा कि अब कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं. कोई अधिकारी यदि अच्छा काम करता है तो नेता उसे जीने नहीं देते और यदि वह नेता के हिसाब से काम करता है तो ऐसी घटनाएं होती हैं.

येभीपढ़ें: उत्तराखंडविधानसभाकामानसूनसत्र 21 अगस्तसेहोगाशुरू, उपनेताप्रतिपक्षनेकीयेमांग