हरिद्वार: जिला मुख्यालय से सटे सिडकुल में कांग्रेस की तरफ से शनिवार को निकाली गई रोजगार यात्रा के संबंध में पुलिस ने पार्टी महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और विधायकों, ममता राकेश, फुरकान अहमद समेत छह लोगों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है.
त्रिवेंद्र रावत सरकार पर बोला हमला रावत की अगुवाई में कांग्रेसियों ने सिडकुल क्षेत्र में शनिवार शाम को प्रदेश में बढती रोजगारी की समस्या को लेकर रोजगार यात्रा निकाली थी और प्रदेश की त्रिवेंद्र रावत सरकार पर जमकर हमला बोला था.
कोविड-19 के निर्देशों का नहीं किया पालन सिडकुल थाने के प्रभारी लखपत सिंह बुटोला ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, भगवानपुर से विधायक ममता राकेश, कलियर से विधायक फुरकान अहमद समेत छह व्यक्तियों के खिलाफ नामजद और बीसियों अन्य अज्ञात के खिलाफ कोविड-19 से जुड़े दिशानिर्देशों का पालन नहीं करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया है.
शुरू की गई जांच बुटोला ने बताया कि रोजगार यात्रा के दौरान दो गज की सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया गया और कई लोगों ने तो मास्क भी नहीं लगाया था. उन्होंने कहा कि इस संबंध में जांच शुरू कर दी गई है.
यह भी पढ़ें:
