Uttarakhand News: उत्तराखंडमेंपहाड़ोंपरहोरहीलगातारबारिशकी वजह से हर ओरतबाहीकामंजर देखने को मिल रहा है. नदियोंऔरनालोंमेंजलस्तरबढ़नेसेजगह-जगहबाढ़जैसेहालातबनगएहैं. इसबीचदेहरादूनकेविकासनगरसेएकखतरनाकवीडियोसामनेआयाहै, जिसमेंएककारतेजबहावमेंतिनकेकीतरहबहतीनजररहीहै.

अचानक जलस्तर बढ़ने से तेज धारा में फंसी कार

जानकारी के अनुसार, विकासनगर इलाके में भारी बारिश के बाद एक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया. इसी दौरान एक कार चालक अपनी गाड़ी लेकर बहाव वाले रास्ते से गुजरने की कोशिश कर रहा था. लेकिन जैसे ही कार पानी में आगे बढ़ी, तेज धारा ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. देखते ही देखते कार बेकाबू होकर बहने लगी.

नजारे को देख लोग दहशत में

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कार तेज बहाव में इधर-उधर टकराती हुई बह रही है. आस-पास खड़े लोग इस नजारे को देखकर दहशत में आ गए और चालक को बचाने की कोशिश करने लगे. गनीमत रही कि स्थानीय लोगों की मदद से चालक को समय रहते बाहर निकाल लिया गया, वरना बड़ी दुर्घटना हो सकती थी.

इस घटना का वीडियोसोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इसे देखकर हैरान हैं कि किस तरह एक छोटी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती थी. पुलिस और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के मौसम में किसी भी हालत में उफनती नदियों या नालों को पार करने की कोशिश न करें.

ये भी पढ़ें-

Watch: सड़क पार कर रहे ट्रैक्टर को बस ने मारी टक्कर, हवा में उछला, खौफनाक वीडियो वायरल