बुलंदशहर में STF का बड़ा एक्शन, 1 लाख का इनामी बदमाश विनोद गडरिया एनकाउंटर में ढेर
Bulandshahr News: एसटीएफ नोएडा यूनिट को मुखबिर से सूचना मिली थी जिसके बाद अनूपशहर रोड पर STF और गडरिया गैंग के बीच मुठभेड़, एक बदमाश ढेर, दूसरा फरार. बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई पुलिस अफसर की जान.

UP News: उत्तर प्रदेश एसटीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है. जिसमें उसने बुलंदशहर के जहांगीराबाद इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लाख रुपये के इनामी बदमाश विनोद गडरिया को मार गिराया. विनोद हत्या डकैती और लूट जैसी तमाम वारदातों का मोस्ट वॉन्टेड सरगना था, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया.
एसटीएफ नोएडा यूनिट को मुखबिर से सूचना मिली कि विनोद अपने साथी के साथ डकैती की तैयारी में है. टीम ने रात करीब 8 बजकर 20 मिनट पर बुलंदशहर‑अनूपशहर मार्ग पर घेराबंदी की. दो संदिग्ध बाइक सवार आते दिखे. रुकने का इशारा करने पर दोनों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं. जवाबी फायरिंग में विनोद गडरिया घायल हो गया, जबकि दूसरा बदमाश भाग गया. विनोद को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. गोली उप निरीक्षक केशव शांडिल्य की बुलेटप्रूफ जैकेट से टकराई, इसलिए उन्हें गंभीर चोट नहीं आई. सिपाही सुमित और अनुज को भी मामूली चोट लगी. दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.
एसटीएफ टीम ने 2 पिस्टल (30 व 32 बोर),1 देशी तमंचा (315 बोर),19 जिंदा कारतूस व 6 खोखे बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल हेलमेट और बैग भी बरामद किए हैं.
एक लाख का इनामी था विनोद गडरिया
2006 में पत्नी की हत्या कर फरार हुआ तभी से अपराधी गिरोह बना लिया. मुजफ्फरनगर शामली और पड़ोसी जिलों में डकैती लूट और हत्या की करीब 40 वारदातें दर्ज.बस कंडक्टर से पैसे लूटने (2006) मंदिर के जेवर और नकदी लूटने (2012) घरों में घुसकर परिवारों को बंधक बनाने जैसी घटनाएं शामिल. मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक ने उस पर एक लाख का इनाम रखा था.
पुलिस फरार बदमाश की तलाश में दबिश दे रही है. एसटीएफ के मुताबिक विनोद के नेटवर्क और बाकी साथियों का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है. एसटीएफ का मानना है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में होने वाली डकैतियों और लूटपाट पर बड़ा असर पड़ेगा.
पत्नी की हत्या के बाद से था फरार
विनोद गडरिया 48 साल का था पत्नी की हत्या के बाद से लगातार अपराध कर रहा था. एसटीएफ ने सूझ बूझ और बहादुरी से उसे ढेर कर दिया. पुलिस ने मौके से भारी संख्या में हथियार बरामद किए. जनता से एसटीएफ ने अपील की कि फरार बदमाश या उसके साथियों के बारे में कोई जानकारी हो तो तुरंत नजदीकी पुलिस को बताएं.
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL

























