उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में कोतवाली पुलिस ने बीती 30 मार्च को हुए साक्षर कौशिक हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा किया है. साक्षर की हत्या उसके ट्रांसजेंडर दोस्त के इश्क में हुई थी. पुलिस ने आरोपी ट्रांसजेंडर दोस्त अमन उर्फ़ अवंतिका, देवेश और शुभम को गिरफ्तार कर लिया है. बाकी एक आरोपी की तलाश अभी जारी है.

Continues below advertisement

पुलिस के मुताबिक मृतक साक्षर और ट्रांसजेंडर अमन उर्फ़ अवंतिका के संबंध थे, जिसे वह खत्म करना चाहती थी. लेकिन साक्षर राजी नहीं था, जिसके बाद हत्या का प्लान बनाया गया. पुलिस फरार आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है.

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक पूरा मामला बुलंदशहर के देवीपुरा इलाके का है. यहां के निवासी 24 वर्षीय साक्षर को 30 मार्च को उसका एक साथ देवेश शराब पार्टी करने के बहाने साक्षर को उसके घर से साथ लेकर गया था. साक्षर के घर वापस न लौटने पर साक्षर के परिवार ने इसकी सूचना बुलंदशहर कोतवाली नगर पुलिस को दी. साक्षर के परिजनों ने पुलिस को बताया कि साक्षर का एक दोस्त देवेश साक्षर को देर रात घर से शराब पार्टी करने के बहाने बुलाकर ले गया है और साक्षर अभी तक वापस नहीं आया.

Continues below advertisement

देवेश ने हत्या की बात कुबूली

इसके बाद आनंद-फानन में कोतवाली नगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए देवेश को हिरासत में लेकर शक्ति से पूछताछ की तो देवेश ने खुलासा किया कि, देवेश ने दीपक शुभम और अमन उर्फ अवंतिका के साथ मिलकर साक्षर की हत्या कर उसके शव को आम के बाग में गाड़ दिया है. पुलिस ने देवेश की निशानदेही पर सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव चंदरू के पास आम के बाग से साक्षर का दफनाया हुआ शब्द बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने देवेश, शुभम और अमन उर्फ अवंतिका को गिरफ्तार कर लिया. जबकि दीपक अभी भी फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है.

साक्षर और ट्रांसजेंडर में थे संबंध

एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि देवेश के द्वारा ये बताया गया कि दीपक और शुभम के साथ पहले से योजना बनाकर साक्षर कौशिक को सिकंदराबाद क्षेत्र के एक महिंद्रा शोरूम के पास आम के बाग में ले गया और वहां पहले से मौजूद दीपक और शुभम, अमन उर्फ अवंतिका के साथ मिलकर साक्षर की डंडे से मारपीट कर गला दबाकर हत्या कर दी और उसका शव आम के बाग में गड्डा खोदकर दबा दिया था.

अमन उर्फ अवंतिका जो ट्रांसजेंडर है उसके साथ दीपक और साक्षर कौशिक के शारीरिक संबंध थे. इस दौरान अमन अमन उर्फ अवंतिका साक्षर कौशिक से पीछा छुड़ाना चाहता था और उसने इस बारे में दीपक से बात की इसके बाद देवेश शुभम अमन उर्फ अवंतिका और दीपक ने मिलकर साक्षर की हत्या की साजिश रची और उसकी हत्या कर दी.