एक्सप्लोरर

बुलंदशहर: भांजे के प्यार में मामी ने पति को उतारा मौत के घाट, हत्या को दिया हादसे का रूप

UP News: महिला ने अपने भांजे के प्यार में पति की हत्या कर दी. हत्या को सड़क हादसे का रूप देने की कोशिश की. पुलिस ने हत्याकांड में शामिल महिला, उसका प्रेमी और प्रेमी के दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है.

Bulandshahr Murder News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से रिश्तों को कलंकित करने वाली घटना सामने आई है, यहां रिश्ते की मामी अपने ही भांजे को दिल दे बैठी. महिला ने रिश्ते में रोड़ा पति को रास्ते से हटाने का फैसला किया. पुलिस ने बताया कि बीती 30 जनवरी को थाना चोला में प्रीति नाम की एक महिला ने तहरीर दी थी कि उसका पति गौरव 24 जनवरी को घर से काम से निकला था, जिसकी सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. पुलिस ने गौरव की हत्या का सनसनीखेज खुलासा करते हुए गौरव की पत्नी प्रीति, भांजे निमेश और दोस्त तरुण को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया.

एसएसपी श्लोक कुमार ने गौरव की हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि 30 जनवरी को एक महिला जिसका नाम प्रीति है वो थाना चोला पर पहुंची और उसके द्वारा तहरीर दी गई कि उसके पति गौरव की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पीएम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि युवक की हत्या गला दबाकर की गई. पुलिस ने जब इस मामले में जांच तेज की तो पता चला कि पता चला की मृतक गौरव की पत्नी प्रीति का एक भांजा निमेष है. इन दोनों के बीच में आपस में अवैध संबंध थे.

हत्या को दिया हादसे का रूप
पुलिस ने बताया कि दोनों एक साथ रहना चाहते थे. प्रीति अपने पति से तलाक चाहती थी, जब पति ने तलाक देने से इनकार किया तो इन लोगों ने गौरव को ही रास्ते से हटाने की प्लानिंग कर डाली. अपने मंसूबों का अंजाम तक पहुंचाने के लिए प्रीति, निमेष व उसके साथी तरुण ने हत्या की साजिश रची. इसके लिए निमेष और तरुण ने गौरव को एक फार्म हाउस पर बुलाया और गला दबाकर हत्या कर दी. आरोपियों ने हत्या को हादसा साबित करने के लिए मृतक की बाइक और शव को इस तरह से रखा दिया वह एक्सीडेंट लगे. इतना ही नहीं इसके बाद इन लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी.

इन लोगों से पूछताछ के आधार पर और अन्य एकत्रित किए गए सबूत व इकबालिया बयानों के आधार पर तीनों लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है. पुलिस ने इन लोगों के आई-10 कार जिससे इन लोगों ने मृतक की बॉडी को एक जगह से दूसरे जगह पहुंचा था वो बरामद की है. साथ ही मृतक के दो मोबाइल फोन और एक तमंचा भी इनके पास से बरामद किया है.

ये भी पढ़ें: मौनी अमावस्या हादसे का जिक्र करते हुए सीएम योगी बोले- कोई सनातन का बाल बांका नहीं कर सकता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कांग्रेस के हर झूठा का...', चुनाव सुधार पर लोकसभा में बोले अमित शाह, बताया क्या है SIR का असली काम
'कांग्रेस के हर झूठा का...', चुनाव सुधार पर लोकसभा में बोले अमित शाह, बताया क्या है SIR का असली काम
बाराबंकी: खड़े ट्रक से टकराने के बाद कार में लगी आग, 5 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल
बाराबंकी: खड़े ट्रक से टकराने के बाद कार में लगी आग, 5 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल
मुंह दिखाने लायक नहीं रहा पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया के इस फैसले से पूरा PAK शर्मसार; जानें क्या है मामला
मुंह दिखाने लायक नहीं रहा पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया के इस फैसले से पूरा PAK शर्मसार
कौआ कहकर स्कूल में चिढ़ाते थे बच्चे, जब वी मेट में नजर आ चुकी है ये एक्ट्रेस, पहचाना?
कौआ कहकर स्कूल में चिढ़ाते थे बच्चे, जब वी मेट में नजर आ चुकी है ये एक्ट्रेस, पहचाना?

वीडियोज

IndiGo Flight Crisis: 5000 Flights Cancel! क्या आपका Refund भी फंसा है? |Paisa Live
IPO Alert: Nephrocare Health IPO में Invest करने से पहले जानें GMP, Price Band, subscription status
Census 2027 High Tech: Real Time Monitoring से बदल जाएगा पूरा System | Paisa Live
IndiGo Crisis: इंडिगो पर सरकार का ताबड़तोड़ एक्शन, अब यात्रियों को नहीं होगी परेशानी! #indigoupdate
Aniruddhacharya Controversy: ज्ञानी बाबा पर कोर्ट लगाएगी क्लास, अब तो माफी मांगनी पड़ेगी!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस के हर झूठा का...', चुनाव सुधार पर लोकसभा में बोले अमित शाह, बताया क्या है SIR का असली काम
'कांग्रेस के हर झूठा का...', चुनाव सुधार पर लोकसभा में बोले अमित शाह, बताया क्या है SIR का असली काम
बाराबंकी: खड़े ट्रक से टकराने के बाद कार में लगी आग, 5 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल
बाराबंकी: खड़े ट्रक से टकराने के बाद कार में लगी आग, 5 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल
मुंह दिखाने लायक नहीं रहा पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया के इस फैसले से पूरा PAK शर्मसार; जानें क्या है मामला
मुंह दिखाने लायक नहीं रहा पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया के इस फैसले से पूरा PAK शर्मसार
कौआ कहकर स्कूल में चिढ़ाते थे बच्चे, जब वी मेट में नजर आ चुकी है ये एक्ट्रेस, पहचाना?
कौआ कहकर स्कूल में चिढ़ाते थे बच्चे, जब वी मेट में नजर आ चुकी है ये एक्ट्रेस, पहचाना?
Kidney Damage Signs: आंखों में दिख रहे ये लक्षण तो समझ जाएं किडनी हो रही खराब, तुरंत कराएं अपना इलाज
आंखों में दिख रहे ये लक्षण तो समझ जाएं किडनी हो रही खराब, तुरंत कराएं अपना इलाज
घरेलू एयरलाइंस में कितने पायलट, अब विदेशी पायलटों को भारत में कैसे मिल सकती है नौकरी?
घरेलू एयरलाइंस में कितने पायलट, अब विदेशी पायलटों को भारत में कैसे मिल सकती है नौकरी?
नई कार लेने का प्लान है? ये स्मार्ट टिप्स आपकी जेब हल्की होने से बचा लेंगे
नई कार लेने का प्लान है? ये स्मार्ट टिप्स आपकी जेब हल्की होने से बचा लेंगे
Video: लड़की ने मोर को खिलाया खाना तो मयूरी अंदाज में थैंक्स बोला राष्ट्रीय पक्षी, वीडियो देख बन जाएगा दिन
लड़की ने मोर को खिलाया खाना तो मयूरी अंदाज में थैंक्स बोला राष्ट्रीय पक्षी, वीडियो देख बन जाएगा दिन
Embed widget