Bulandshahr News: बुलंदशहर के बदमाशों (gangsters) के मन में पुलिस का खौफ नहीं दिखाई दे रहा है. जहां यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) कानुन व्यवस्था को लेकर प्रशासन की तारीफ करते है वहीं बुलंदशहर में दिन में युवक पर लगातार फायरिंग करके हत्या कर दी है. इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और लोगों के मन में खौफ का माहौल पैदा हो गया है. 

घटना के बाद आरोपी है फरारआपको बता दें की शुरुआती जांच में मृतक ललित के दोस्त पर ही हत्या का आरोप लगा है. घटना को अंजाम को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया है. हत्या की वजह पैसे की लेनदेन बताई जा रही है. हत्या के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. बताया जा रहा है कि मृतक ललित को तीन गोलियां मारी गई थीं. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. दरअसल, उधारी के पैसे चुकाने के बहाने आरोपी ने मृतक को कॉल करके ट्यूबवेल पर बुलाया था, हत्या की सूचना के बाद पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं आरोपियों की तलाश में स्थानीय पुलिस जुटी है. यह पूरी घटना बुलंदशहर के खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के शहजादपुर कनेनी गांव की है.

UP News: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को हत्या के मामले में बरी किए जाने की अपील पर हाई कोर्ट करेगा सुनवाई

पुलिस कर रही है मामले की जांचवहीं पूरे मामले में सीओ खुर्जा संग्राम सिंह का कहना है कि युवक की मौत गोली लगने से हुई है. मौके पर पुलिस टीम पहुंची है जांच की जा रही है जल्द से जल्द आरोपी पकड़ा जाएगा. हालांकि प्रथम दृष्टया में लेनदेन का मामला बताया जा रहा है और दोस्त पर हत्या का आरोप लगा हुआ है. फिलहाल पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें-

UP Vidhan Parishad Elections Live: यूपी में विधान परिषद की 36 सीटों पर वोटिंग आज, बीजेपी और सपा के बीच सीधा मुकाबला