Bulandshahr Crime News: बुलंदशहर में युवक की गला रेतकर हत्या, खेत से लावारिश हालत में मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी
UP News: जिले छतारी थाना क्षेत्र में युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई, युवक का शव खेत से बरामद किया गया है. पुलिस हत्याकांड की जांच पड़ताल कर रही है.

उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर में युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, युवक का शव खेत से बरामद हुआ है. यह मामला जिले छतारी पुलिस स्टेशन से सामने आया है. वहीं घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस टीम ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर शिनाख्त करने में जुट गई है.
जानकारी के मुताबिक, 16 अगस्त को सुबह लगभग 6:30 बजे, छतारी पुलिस स्टेशन को सूचना मिली कि उनके क्षेत्राधिकार में दानपुर पहासू मार्ग पर बमनपुरा गाँव के पास एक खेत में एक युवक का शव पड़ा है. छतारी पुलिस, क्षेत्राधिकारी और फील्ड यूनिट के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुँचकर जाँच शुरू की.
शव की नहीं हो पाई शिनाख्त
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. शव को कब्जे में ले लिया गया है. साथ ही इस मामले की जाँच-पड़ताल व पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है, जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
गला रेतकर की गई हत्या
इस बावत, एसएचओ संदीप सिंह ने कहा कि, शनिवार सुबह करीब छह बजे सूचना मिली थी कि अज्ञात शव पड़ा हुआ है. मौके पर जाकर देखा कि लगभग 30 वर्षीय युवक का शव था, जिसका गला रेत कर हत्या की गई थी. उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है.
पुलिस कर रही मामले की तफ्तीश
वहीं बुलंदशहर पुलिस अधीक्षक तेजवीर सिंह ने कहा, 16 अगस्त को सुबह लगभग 6:30 बजे, छतारी पुलिस स्टेशन क्षेत्र के दानपुर पहासू मार्ग पर बमनपुरा गाँव के पास एक खेत में एक युवक का शव मिला है. मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. शव को कब्जे में ले लिया गया है और जाँच-पड़ताल व पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है, जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें: UP: मेरठ के 'इस्लामाबाद' इलाके को लेकर छिड़ी नई बहस! BJP विधायक ने नाम पर रख दी बड़ी मांग
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL























