लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने साल 2021-22 का बजट पेश कर दिया है. वहीं, राजनेताओं की आज पेश हुये बजट पर प्रतिक्रिया भी सामने आने लगी हैं. इस बीच बहुजन समाज पार्टी के मुखिया मायावती ने बजट को निराशाजनक करार दिया है. उन्होंने कहा कि केंद्र की तरह प्रदेश में भी खासकर बेरोजगार दूर करने के लिये कोई कदम नहीं उठाया गया. ये निराश करने वाला है.
बसपा सुप्रीमो ने कहा कि यूपी के बजट में भी सपने दिखाने का प्रयास किया गया है. ट्वीट करते हुये मायावती ने कहा कि, प्रदेश की 23 करोड़ जनता के लिये सरकार का बजट संतोषजनक नहीं रहा है. उन्होंने लिखा कि, गरीबों, कमजोर वर्गों व किसानों की समस्याओं के मामले में भी यूपी का बजट निराशाजनक रहा.