लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने मोदी सरकार द्वारा पेश केंद्रीय बजट पर सवाल उठाये हैं. उन्होंने कहा कि मंदी और कोरोना महामारी से जूझ रहे देश को यह बजट कितनी राहत दे पाएगा? साथ ही बसपा सुप्रीमो ने कहा कि, इन सभी मुद्दों पर सरकार के इस बजट का आंकलन किया जाएगा.
खोखले वादों से थक चुकी है जनता
इसका अलावा मायावती ने कहा कि, देश की जनता, किसान लुभावने वादों से थक चुके हैं. उन्होंने कहा कि सरकार अपने वादों को जमीनी हकीकत में लागू करे तो बेहतर होगा.
बसपा सुप्रीमो का ट्वीट
बसपा मुखिया ने ट्वीट करते हुये कहा कि, ''संसद में आज पेश केन्द्र सरकार का बजट पहले मन्दी व वर्तमान में कोरोना प्रकोप से पीड़ित देश की बिगड़ी अर्थव्यवस्था को संभालने तथा यहाँ की अति-गरीबी, बेरोजगारी व महंगाई आदि की राष्ट्रीय समस्या को क्या दूर कर पाएगा? इन्हीं आधार पर सरकार के कार्यकलापों व इस बजट को भी आँका जाएगा''।